हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Bastar News: नशे के सौदागरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 2 तस्कर गिरफ्तार, लाखों का गांजा जब्त

विज्ञापन

बस्तर: छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मामले में गांजा की तस्करी करते हुए 2 युवकों को बस्तर-ओड़िशा सीमा पर गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे की कीमत 5 लाख 60 हजार रुपये आंकी जा रही है। आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।

बता दें कि, मामला नगरनार थाना क्षेत्र का है. जहां पुलिस ने भारी मात्रा में गांजा जब्त किया है। आरोपियों ने पुलिस से बचने के लिए कार के बैक लाइट के अंदर और स्टेपनी रखने के स्थान पर गांजा छिपाकर रखा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस चेक पोस्ट लगाकर जांच के दौरान तस्करों को धर दबोचा।

वहीं, पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल 56 किलोग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत 5 लाख 60 हजार रूपये आंकी गई है। आरोपी शिवम उर्फ बंशी ताम्रकार मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले और कमला पाण्डे उत्तर प्रदेश लालगंज जिले का निवासी है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें