बलौदाबाजार: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजा जिले के भाटापारा में महिला की हत्या की गुत्थी सुलझा ली गई है। मामला ग्राम खोखली का है जहां साइबर सेल और भाटापारा ग्रामीण पुलिस की मदद से इस मामले का खुलासा हुआ है। महिला की हत्या के आरोप में एक अपचारी बालक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है तथा महिला के गायब जेवर भी बरामद कर लिए हैं।
पोहा मिल के पीछे मिली थी लाश
जानकारी के मुताबिक विगत 25 अक्टूबर से ग्राम खोखली से महिला धनमत साहू शौच के लिए निकली थी और फिर वापस नहीं लौटी। इसके बाद उसकी लाश खोखली के पोहा मिल के पीछे मिली थी। पहली नजर में तो हत्या का मामला होने पर पुलिस अधीक्षक ने विशेष टीम को वहां पर केम्प कर आरोपी को पकड़ने तथा केस को त्वरित हल करने कहा था।
इस वजह से हुई महिला की हत्या
साइबर सेल प्रभारी रोशन राजपूत के नेतृत्व में टीम ने चार दिनों तक केम्प कर आरोपी को धरदबोंचा। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए अपचारी बालक ने महिला को इसलिए मौत के घाट उतारा क्योंकि मृतका के द्वारा उसके पिता को गाली दी गई थी। आरोपी ने महिला की साड़ी से ही गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस अब किशोर पर हत्या का मामला दर्ज कर आगे कार्रवाई में जुटी है।
संबंधित खबरें
रायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
11 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
14 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
17 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
17 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
20 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
20 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
21 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
21 days agoकांकेर में 2019 के हत्या मामले में दोषी को उम्रकैद, NIA कोर्ट का फैसला
22 days ago15 घंटे में 20 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, 80 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
22 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines