दुकान पर छुट्टे मांगने गया था और लगा दी 50 हजार की चपत, वारदात CCTV में कैद
Edited By Yashodhan Sharma

Edited By Yashodhan Sharma

बलौदाबाजार: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के सिमगा थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर तीन बजे के आसपास एक छड़ सीमेंट की दुकान में चिल्हर मांगने गये व्यक्ति ने व्यापारी के गल्ले में हाथ साफ कर दिये। आरोप है कि युवक पचास हजार रुपये निकालकर फरार हो गया।
वहीं घटना के वक्त व्यापारी का 12 वर्षीय पुत्र दुकान में था जिसे बातों में उलझाकर आरोपी गल्ले में हाथ डालकर पैसा निकाल लिया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे मे कैद हो गई है। पुलिस मामले की जांच मे जुट गयी है।
सिमगा के नीलकंठ टेडर्स में मंगलवार दोपहर एक व्यक्ति चिल्हर मांगने के बहाने दुकान पर आया और व्यापारी के 12 वर्षीय पुत्र को बातों मे उलझाकर उसके सामने ही गल्ले में रखे पचास हजार रुपये निकालकर फरार हो गया। घटना के वक्त व्यापारी किसी काम से बाहर गया था।
घटना का पूरा वाक्या वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। वहीं घटना की सूचना पर सिमगा पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गयी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश में जुट गयी है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: