Yashodhan Sharma
Read More
बलौदाबाजार: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में हादसों का कहर जारी है। इस बार नगर पंचायत लवन में बुधवार को एक बार फिर दिल दहला देने वाली घटना घटी है। एक कैप्सूल ट्रक ने बाइक सवार को कुचल दिया और दूर तक घसीटकर ले गया।
इस हादसे में एक की मौत हो गई, वहीं तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही लवन पुलिस के बाद लोगों का आक्रोश बढ गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक बाइक में चार लोग सवार थे। 3 की इस हादसे में घायल हो गए तो वहीं मौके पर एक की मौत हो गई। वहीं 3 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बाइक सवार सभी लोग इलाहाबाद के निवासी है. ये सभी चूड़ी बेचकर जीवकोपार्जन करते थे।
न्यूज 24 पर पढ़ें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।