हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

हाथी की मौत से उठा पर्दा, पकड़े गए हत्यारे, मिली 14 दिन की रिमांड

विज्ञापन

बलौदाबाजार: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के देवपुर रेंज के वन परिक्षेत्र अंतर्गत पकरीद गांव में हाथी की मौत के मामले में दोनों आरोपियों को पकड़ लिया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपी नकुल (पकरीद) और जोहित (पकरीद) से पुछताछ की।

इस दौरान दोनों ने बिजली के तारों का फंदा लगाना स्वीकार किया। दोनों अपराधियों के खिलाफ वन्यप्राणी अधिनियम 1972 की धारा 9,50,51,52 के तहत कार्रवाई कर जिला न्यायालय बलौदाबाजार में पेश किया गया। दोनों आरोपियों को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेड ने 14 दिन की रिमांड पर भेज दिया है।

लोगों को जागरूक करने के लिए वन विभाग डॉग स्क्वॉर्ड की मदद ले रहा है। नोवा नेचर वेलफेयर सोसायटी, एन.जी.ओ. जो इस कार्य में पहले उदन्ती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में कार्य कर चुके हैं। साथ ही उनकी मदद भी ली जा रही है। वनों के संरक्षण और संवर्धन के लिए विभाग तत्परता से कार्रवाई कर रहा है।

ये था पूरा मामला

बता दें कि सोमवार की सुबह बालौदाबाजार वन मण्डल के देवपुर वन परिक्षेत्र में एक हाथी की करंट लगने से मौत हो गई थी। इसके बाद घटना स्थल पहुंचे वन अफसरों ने मौके से भारी मात्रा में बिजली तार और बास खुटी जब्त किया।

मिली 14 दिन की रिमांड

ग्रामीणों के अनुसार हाथी की मौत दो तीन दिन पहले हो चुकी थी, तभी हाथी के शरीर से सड़न के कारण दुर्गंध उठ रही थी। घटना स्थल देवपुर मुख्यालय से दो किलोमीटर दूर कक्ष क्रमांक 299 विश्राम गृह के सामने है। मृत हाथी की उम्र 15 से 18 साल बताई गई है। फिलहाल मामले में दोनों आरोपियों को रिमांड पर भेज दिया गया है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें