Baloda Bazar Truck Accident: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में मंगलवार को तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से दंपति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयावाह था कि उनके शरीर बुरी तरह से कुचल गए। वहीं, महिला का शव कई टुकड़ों में सड़क पर पड़ा था। ट्रक ड्राइवर करीब 100 मीटर तक महिला को घसीटता रहा। इसके बाद उसके ऊपर से ट्रक चढ़ाते हुए आगे निकल गया।
सामान की खरीदारी करने गए थे दंपति
यह घटना कसडोल थाना क्षेत्र की है, मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम चरौदा निवासी रितेश जोशी अपनी पत्नी अंजू जोशी के साथ मंगलवार सुबह घरेलू सामान की खरीदारी करने के लिए कसडोल गए हुए थे, करीब 10 बजे के आसपास जब वे वापस लौट रहे थे तभी नेशनल हाईवे 130 (बी) पर कसडोल मुख्य मार्ग के गुरुघासीदास चौक के पास तेज गति से आ रहे ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।
यह भी पढ़ें-Chhattisgarh: यात्रियों की परेशानियां बढ़ी; रेलवे ने आज फिर रद्द की 21 ट्रेनें, देखें लिस्ट
ट्रक को जब्त कर चालक की तलाश जारी
टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक चला रहा पति दूर जा गिरा, जबकि महिला ट्रक में बुरी तरह से फंस गई। महिला का पूरा शरीर कई हिस्सों में सड़क पर बिखर गया। पूरी सड़क खून से लथपथ हो गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल पति ने भी मौके पर ही दम तोड़ दिया। आसपास के लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सड़क पर पड़े महिला के शव के टुकड़ों को समेट कर दोनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। वहीं, फरार आरोपी ट्रक चालक की तलाश जारी है।
संबंधित खबरें
रायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
13 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
16 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
19 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
20 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
22 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
23 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
23 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
24 days agoकांकेर में 2019 के हत्या मामले में दोषी को उम्रकैद, NIA कोर्ट का फैसला
24 days ago15 घंटे में 20 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, 80 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
25 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines