Mahtari Sadan Inauguration In Baloda Bazar: छत्तीसगढ़ की साय सरकार लगातार राज्य के विकास के लिए काम कर रही है। इसके लिए राज्य के अंदर कई योजनाएं चला रही है, ताकि आम लोगों को इसका लाभ मिल सके।
इसी के तहत सीएम विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने बालौदाबाजार जिले के ग्राम पंचायत बुडगहन में नवनिर्मित महतारी सदन,पानी टंकी और राशन दुकान का लोकार्पण किया। पहले किश्त में बालौदाबाज़ार विधानसभा के 40 ग्रामों में महतारी सदन निर्माण का कार्य तेजी से हो रहा है।
इसी तरह क्षेत्र के अलग-अलग स्कूलों में प्रार्थना शेड निर्माण के अलावा शौचालय,पानी और बिजली की समुचित व्यवस्था की जा रही है। इस दौरान उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका तथा मितानिनों का सम्मान किया। कार्यक्रम में मंत्री वर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने के लिए विभिन्न योजनाओं का संचालन सरकार द्वारा किया जा रहा है।
तेजी से हो रहा नक्सल को जड़ से उखाड़ने का काम
पिछले एक साल में विभिन्न निर्माण कार्य के साथ-साथ बस्तर में शांति स्थापित करने नक्सल उन्मूलन में तेजी से कार्य किया जा रहा है। बस्तर ओलंपिक के विभिन्न खेलों में बस्तर संभाग के 1 लाख 65 हजार युवक-युवतियां हिस्सा ले रहे है। बस्तर ओलंपिक देश मे अपनी तरह का बहुत बड़ा खेल आयोजन है।
उन्होंने कहा कि खेल के माध्यम से व्यक्ति को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का अवसर मिलता है,जिससे व्यक्ति की छिपी प्रतिभा का ज्ञान लोगो को होता है। मंत्री वर्मा ने कहा कि हमें परस्पर सहयोग और समन्वय के साथ विकास कार्य में सहभागी बनकर ग्राम के विकास में भागीदारी अदा करना चाहिए, जिससे ग्राम को आदर्श ग्राम के रूप में स्थापित कर सके।
इस अवसर पर जिला पंचायत बालौदाबाज़ार के अध्यक्ष राकेश वर्मा, सदस्य अदिति बघमार, जनपद सदस्य उमा अनंत, सरपंच मानेश्वरी साहू सहित बड़ी संख्या में आमजन मौजूद थे।
ये भी पढ़ें- ‘छत्तीसगढ़ का प्राकृतिक वातावरण बेहद अद्भुत और रमणीय’, कार्यक्रम में बोले राज्यपाल रमेन डेका
संबंधित खबरें
रायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
13 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
16 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
19 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
20 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
22 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
23 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
23 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
24 days agoकांकेर में 2019 के हत्या मामले में दोषी को उम्रकैद, NIA कोर्ट का फैसला
24 days ago15 घंटे में 20 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, 80 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
25 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines