हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Chhattisgarh Accident: बलौदा बाजार में ट्रक ने पिकअप वैन को मारी टक्कर, बच्चे समेत छह लोगों की मौत

विज्ञापन

Chhattisgarh Accident: छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले में सोमवार को एक सड़क हादसे में एक बच्चे समेत छह लोगों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, दुर्घटना बलौदा बाजार जिले के गोदा पुल के पास हुई, जब दो दर्जन से अधिक लोगों को ले जा रही एक पिकअप गाड़ी को एक ट्रक ने टक्कर मार दी।

घटना पलारी थाना क्षेत्र की है। बलौदा बाजार के एसएसपी दीपक झा ने बताया कि हादसे में मरने वालों में एक बच्चा और एक महिला भी शामिल है। हादसे की जानकारी के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुर्घटना को लेकर शोक जताया है।

भूपेश बघेल ने ट्वीट कर लिखा कि बालौदा बाजार के थाना पलारी में गौड़ा पुलिया के पास बीती रात ट्रक और पिकअप की टक्कर में 6 लोगों की मौत का दुखद समाचार मिला है। ईश्वर दिवंगतजनों के परिवार को हिम्मत दें। हम सब दुख में साथ हैं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन के अधिकारियों को हादसे के शिकार मृतकों के आश्रितों और घायलों के परिजनों को हरसंभव सहायता देने का निर्देश दिया गया है।

घटनास्थल पर तीन महिलाओं ने तोड़ा दम

बालौदा बाजार के एसएसपी दीपक झा ने बताया कि दो दर्जन से अधिक लोगों को ले जा रही पिकअप गाड़ी को ट्रक ने टक्कर मार दी, जिसमें छह लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना पलारी पुलिस थाना क्षेत्र के तहत गोदा पुल के पास हुई।

जानकारी के मुताबिक, मृतकों में धनेश्वरी, प्रभा, धनेश्वरी की मां, घनश्याम, शांति और हेमा ध्रुव शामिल हैं। इनमें से तीन महिलाओं की मौत घटनास्थल पर जबकि दो महिला और बच्चे की मौत अस्पताल पहुंचने के बाद हुई।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें