Chhattisgarh Accident: बलौदा बाजार में ट्रक ने पिकअप वैन को मारी टक्कर, बच्चे समेत छह लोगों की मौत
Edited By Om Pratap

Edited By Om Pratap

Chhattisgarh Accident: छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले में सोमवार को एक सड़क हादसे में एक बच्चे समेत छह लोगों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, दुर्घटना बलौदा बाजार जिले के गोदा पुल के पास हुई, जब दो दर्जन से अधिक लोगों को ले जा रही एक पिकअप गाड़ी को एक ट्रक ने टक्कर मार दी।
घटना पलारी थाना क्षेत्र की है। बलौदा बाजार के एसएसपी दीपक झा ने बताया कि हादसे में मरने वालों में एक बच्चा और एक महिला भी शामिल है। हादसे की जानकारी के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुर्घटना को लेकर शोक जताया है।
Six persons, including a child and woman, were killed in a road accident that took place in the Baloda Bazaar district of Chhattisgarh
A pickup vehicle carrying over 2 dozen people was hit by a truck leaving six dead. The accident took place near Goda Bridge under Palari Police…
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) May 15, 2023
भूपेश बघेल ने ट्वीट कर लिखा कि बालौदा बाजार के थाना पलारी में गौड़ा पुलिया के पास बीती रात ट्रक और पिकअप की टक्कर में 6 लोगों की मौत का दुखद समाचार मिला है। ईश्वर दिवंगतजनों के परिवार को हिम्मत दें। हम सब दुख में साथ हैं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन के अधिकारियों को हादसे के शिकार मृतकों के आश्रितों और घायलों के परिजनों को हरसंभव सहायता देने का निर्देश दिया गया है।
बालौदा बाजार के एसएसपी दीपक झा ने बताया कि दो दर्जन से अधिक लोगों को ले जा रही पिकअप गाड़ी को ट्रक ने टक्कर मार दी, जिसमें छह लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना पलारी पुलिस थाना क्षेत्र के तहत गोदा पुल के पास हुई।
जानकारी के मुताबिक, मृतकों में धनेश्वरी, प्रभा, धनेश्वरी की मां, घनश्याम, शांति और हेमा ध्रुव शामिल हैं। इनमें से तीन महिलाओं की मौत घटनास्थल पर जबकि दो महिला और बच्चे की मौत अस्पताल पहुंचने के बाद हुई।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: