छत्तीसगढ़ के बालोद में कुछ दिनों पहले खून से लथपथ एक महिला का शव मिला था। क्षेत्र में इस अंधे कत्ल को लेकर सनसनी फैल गई। वहीं, पुलिस इस मामले की जांच करते हुए महिला के हत्यारे को ढूंढ रही थी। अब इस मामले में एक नया अपडेट सामने आया है। दरअसल, पुलिस ने इस अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझा लिया है। पुलिस ने बताया कि हत्यारा कोई और नहीं बल्कि महिला का जेठ ही है। उसी ने महिला के सिर को जमीन में पटक-पटक कर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी जेठ को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस को गुमराह करता रहा आरोपी
इस मामले की आगे की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि आरोपी जेठ ने शुरुआती जांच में पुलिस को काफी गुमराह किया। लेकिन, लगातार पूछताछ की वजह से उसका झूठ ज्यादा देर तक पुलिस के आगे टिक नहीं पाया। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी जेठ ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस के अनुसार मृतिका की पहचान रामबती साहू के रूप में हुई है। वहीं, आरोपी की पहचान विजय साहू के रूप में हुई है।
ऐसे उतारा था मौत के घाट
पुलिस की पूछताछ में आरोपी विजय साहू ने बताया कि उसे रामबती साहू के चरित्र पर शक था। हमेशा उन दोनों के बीच रामबती साहू के चरित्र को लेकर लड़ाई हुआ करती थी। इसी तरह 13 अप्रैल की रात को भी दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते यह विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी जेठ ने रामबती साहू को मारना शुरू कर दिया और सिर को जमीन में लगातार पटकने लगा। इससे रामबती साहू की मौके पर ही मौत हो गई।
यह भी पढ़ें: माफियाओं पर पुलिस का शिकंजा! शहडोल में अवैध कोयला खदानों पर एक्शन, 30 टन ‘काला हीरा’ जब्त
जेठ को था महिला के चरित्र पर शक
आरोपी को शक था कि महिला का गांव में किसी लड़के के साथ अवैध संबंध है। जिस रात महिला की हत्या हुई, उस रात महिला का परिवार छट्टी कार्यक्रम में शामिल होने किसी दूसरे गांव गया था। वहीं मृतिका का पति नाचा पार्टी में कार्यक्रम की प्रस्तुति देने गया था। जब रात 12 बजे मृतिका की बेटी और परिवार के बाकी लोग वापस घर लौटे, तो उन्होंने यहां पर रामबती साहू को खून से लथपथ देखा। चेक किया तो वह मर चुकी थी। उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद 14 अप्रैल सुबह पुलिस के आला अधिकारी घटनास्थल पहुंचे और हत्या का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने 6 दिनों के भीतर इस अंधे कत्ल की गुथी को सुलझाते हुए आरोपी जेठ को गिरफ्तार कर लिया।
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
3 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
7 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
7 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
10 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
12 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
17 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
17 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
31 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
34 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
38 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines