छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में शादी की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गई, जब शादी में आए बाराती हत्यारे बन गए। यहां बारातियों ने एक मामूली विवाद के कारण दुल्हन के पक्ष से आए एक मेहमान को चाकू से गोदकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद शादी की खुशियों का माहौल मातम में तब्दील हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी बारातियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने बताया कि तथ्य सामने आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।
बारातियों ने चाकू से किया हमला
यह मामला बालोद जिले के नचिरई थाना क्षेत्र के चिचबोड़ गांव का है। मृतक की पहचान रामप्रसाद मेश्राम (19) के रूप में हुई है, जो दुल्हन पक्ष का मेहमान था। गांव में ठाकुर परिवार की बेटी के शादी का कार्यक्रम चल रहा था। इस शादी में बारात राजनांदगांव से आई थी। बताया जा रहा है कि शादी में किसी फंक्शन के दौरान दुल्हन पक्ष के मेहमान रामप्रसाद मेश्राम की बारातियों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो जाती है। इसके बाद देखते ही देखते मामला इतना बढ़ जाता है कि बारातियों की तरफ से कुछ लोग दुल्हन के इस मेहमान पर चाकू से हमला कर देते हैं।
यह भी पढ़ें: बिहार की सड़कों पर खर्च होंगे 8,716 करोड़ रुपये, जानें क्या है बिहार सरकार का पूरा प्लान?
जांच में जुटी पुलिस
इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो जाता है। जिसके बाद आनन-फानन में युवक को गुंडरदेही स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया। जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर नचिरई पुलिस घटनास्थल पहुंची और जांच कर दी। नचिरई थाना की प्रभारी राधा बोरकर ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। फिलहाल, पुलिस दुल्हन-दूल्हे के पक्ष के मेहमानों से इस मामले पर पूछताछ कर रही है। पूछताछ के दौरान जो भी तथ्य सामने निकलकर आएंगे, पुलिस उसके हिसाब से आगे की कार्यवाही करेगी।
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
3 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
7 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
7 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
10 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
12 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
17 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
17 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
31 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
34 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
38 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines