हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Chhattisgarh: चलती ट्रेन से कूदकर अधेड़ ने दी जान, कई टुकड़ों में बंटा शव

विज्ञापन

बालोद: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में डीआरएम की स्पेशल चलती ट्रेन के सामने कूदकर अधेड़ ने अपनी जान दे दी। पुलिस ने पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि, आत्महत्या का कारण पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

आपकों बता दें कि शुक्रवार को अंतागढ़ गए डीआरएम देर शाम वापस लौट रहे थे। उनके स्पेशल ट्रेन के सामने एक अज्ञात अधेड़ ने कूदकर अपनी जान दे दी। घटना से अधेड़ के शरीर के कई टुकड़े हो गए।

जैसे ही डीआरएम को इसकी सूचना मिली कि शाम 6:40 बजे के करीब पारस रेलवे फाटक के पास उनके गाड़ी के सामने अज्ञात अधेड़ ने कूदकर आत्महत्या कर ली है। उसके बाद डीआरएम उनकी जानकारी के लिए काफी देर तक बालोद में रुके रहे।

विज्ञापन

मृतक के पास से मिले आधार कार्ड में नाम हीरालाल बघेल निवास दुर्ग होना बताया गया है। आत्महत्या किस कारण से की गई है यह अभी भी अज्ञात है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

(https://www.thisnation.com)

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola