बालोद: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले की जेल से फरार दो विचाराधीन कैदियों के मामले में जेल प्रहरी मोहित नेताम की लापरवाही पाए जाने पर निलंबित कर दिया गया है। वहीं फरार कैदियों में से एक पुलिस ने धर दबोचा है और एक अब भी पुलिस की पहुंच से दूर है।
बता दें कि, शनिवार की शाम बालोद जिला जेल से 302 और 376 के दो विचाराधीन कैदी जेल की चारदीवारी फांद फरार हो गए थे। इसमें 302 हत्या के आरोप में जेल में बंद विचाराधीन कैदी विकास कुमार यादव को साइबर सेल अर्जुन्दा थाना पुलिस ने पकड़ने में सफलता हासिल की है।
वहीं 376 के आरोप में जेल में बंद विचाराधीन कैदी शिवकुमार अब भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। मामले की जांच में बालोद जिला जेल पहुंचे दुर्ग जेल अधीक्षक एस एस दिग्गा ने प्रारंभिक जांच में घटना के दौरान ड्यूटी में तैनात जेल प्रहरी की लापरवाही बताते हुए जेल प्रहरी को निलंबित कर दिया है।
दरअसल, जेल से विचाराधीन कैदी फरार होने का यह कोई पहला मामला नहीं है, लगभग एक साल पहले सफाई कार्य के दौरान 1 कैदी फरार हो गया था। ऐसे में लगातार इस तरह की घटनाएं होना जेल प्रशासन की नाकामी को उजागर करता है।
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
3 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
7 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
7 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
10 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
12 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
17 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
17 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
31 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
34 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
38 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines