बालोद: बालोद जिले में मंदिर में नई कार की पूजा कराकर लौटते समय भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगो की मौत हो गई। वहीं, तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। ये लोग अपनी नई कार खरीदने के बाद पूजा कराने के लिए डोंगरगढ़ गए थे। लौटते समय कार के पास अचानक मवेशी आ जाने से बैलेंस बिगड़ा। और फिर सामने से आ रही कार ट्रक से टकरा गई। घटना के बाद से ट्रक चालक फरार है। पूरी घटना मामला डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र की है।
जानकारी के मुताबिक, गुरुवार देर रात हादसा डौंडीलोहारा-दल्लीराजहरा मुख्य मार्ग पर सहगांव के पास हुआ है। बीती रात तेज आंधी-तूफान के बीच नई स्विफ्ट डिजायर गाड़ी विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से जा टकराई। हादसे में बुजुर्ग महिला, बेटी, और उसके पिता ने मौके पर दम तोड़ दिया। मृतकों के नाम चंपा लाल साहू (38 वर्ष), उसकी बेटी कुमारी खुशी साहू (16 वर्ष) और मां अहिल्या बाई (55 वर्ष) शामिल हैं। जबकि घायलों में चंपा लाल के पिता राम जी साहू (60 वर्ष), पत्नी यमुना साहू (32 वर्ष) और भतीजा रिद्धिक साहू (9 महीना) शामिल हैं।
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 day agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
1 day agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
15 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
18 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
21 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
22 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
24 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
25 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
25 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
26 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines