बालोद: जिले के डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम पसौद की निर्धन छात्रा कुमारी भुनेश्वरी पटेल की उच्च शिक्षा अध्ययन करने का सपना राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी बेरोजगारी भत्ता योजना के माध्यम से साकार होने वाली है। अपने खराब आर्थिक स्थिति के कारण स्नातक के पश्चात् पढ़ाई छोड़ चूकी कुमारी भुनेश्वरी अब प्रतिमाह 2500 रुपये बेरोजगारी भत्ता मिलने से आगे की पढ़ाई जारी रख सकेगी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री के मंशानुरूप बालोद जिले में किए गए सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण का कार्य कुमारी भुनेश्वरी के लिए मददगार साबित हुआ है। सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण कार्य के अंतर्गत सर्वेक्षण दल एवं अन्य अधिकारियों की टीम की उनके घर में पहुंचने से उन्हें उनके परिवार की माली हालात की जानकारी प्राप्त हुई।
उल्लेखनीय है कि सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण कार्य के दौरान जनपद पंचायत डौण्डीलोहारा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रूपेश कुमार पाण्डे ग्राम पसौद में कुमारी भुनेश्वरी के निवास में पहुंचे थे। जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रूपेश पाण्डे द्वारा सर्वेक्षण कार्य के दौरान कुमारी भुनेश्वरी की माता श्रीमती जंत्री बाई पटेल को उनके परिवार के आय के स्त्रोतों के बारे में जानकारी लेने पर श्रीमती जंत्री बाई ने बताया कि उनके पास केवल 15 डिसमिल पैतृक जमीन है और मेहनत मजदूरी एवं छोटी सी बाड़ी में सब्जी उत्पादन कर जीवन यापन करते है।
उन्होंने बताया कि वर्तमान में उनके पति का स्वास्थ्य खराब होने से वे कार्य करने में असमर्थ हैं, जिसके कारण परिवार चलाने के लिए रोजी मजदूरी करना पड़ता है। खराब आर्थिक स्थिति के कारण उनकी पुत्री कुमारी भुनेश्वरी भी पढ़ाई छोड़ दी है। वह चाह कर भी आगे की पढ़ाई पूरी नही कर पा रही हैं। इसे तत्काल संज्ञान में लेते हुए जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रूपेश कुमार पाण्डे ने कुमारी भुनेश्वरी की रोजगार पंजीयन की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने कुमारी भुनेश्वरी को बेरोजगारी भत्ता योजना का लाभ दिलाने हेतु तत्काल आॅनलाईन पंजीयन करवाया। इसके आवेदन के सत्यापन के उपरांत उनके आवेदन को स्वीकृत किया गया। बेरोजगारी भत्ता हेतु आवेदन के स्वीकृत होने से कुमारी भुनेश्वरी बहुत ही प्रसन्नचित नजर आ रही थी।
उन्होंने कहा कि अब प्रतिमाह उसे 2500 रुपये मिलने से वह आगे की पढ़ाई जारी रख सकेगी। उन्होंने राज्य शासन की इस बेरोजगारी भत्ता योजना की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए इस योजना को अपने जैसे अनेक शिक्षित बेरोजगार युवा-युवतियों के मुश्किल समय के लिए अंत्यत मददगार एवं उपयोगी बताया। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल एवं छत्तीसगढ़ सरकार को हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ का खैरागढ़ देश पहला गांव जहां हर घर की छत पर लगा सोलर पैनल
22 hrs agoछत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
2 days agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
9 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
13 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
13 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
16 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
18 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
23 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
23 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
37 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines