---विज्ञापन---

बघेल सरकार का बड़ा फैसला, घरेलू उपभोक्ताओं का बिजली बिल हुआ आधा

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने चुनावी साल में बड़ा फैसला लेते हुए सीएसइबी के घरेलू उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है। इस योजना का लाभ कई लोगों को मिलेगा। राज्य में बिजली बिल हाफ योजना का लाभ पहले से ही दिया जा रहा है लेकिन, अब 6 महीने तक भी बिजली बिल का भुगतान नहीं करने […]

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने चुनावी साल में बड़ा फैसला लेते हुए सीएसइबी के घरेलू उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है। इस योजना का लाभ कई लोगों को मिलेगा। राज्य में बिजली बिल हाफ योजना का लाभ पहले से ही दिया जा रहा है लेकिन, अब 6 महीने तक भी बिजली बिल का भुगतान नहीं करने पर बिजली बिल हाफ योजना का लाभ मिल सकेगा। इसकी जानकारी खुद उप मुख्यमंत्री टीएस सिंह देव ने दी।

---विज्ञापन---

राज्य में अब 400 यूनिट से कम बिजली खपत करने वाले पूरे प्रदेश के घरेलू उपभोक्ताओं को बिजली बिल हाफ योजना का लाभ मिलेगा। वहीं उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव ने सोशल मीडिया के माध्यम से इसकी जानकारी देते हुए लिखा है कि, सभी प्रदेशवासियों को संतोष के साथ सूचित करना चाहूंगा कि सभी घरेलू उपभोक्ताओं द्वारा प्रतिमाह खपत की गई 400 यूनिट बिजली पर प्रभावशील विद्युत दरों पर बने बिल को आधा करने हेतु विभागीय आदेश जारी किया गया है, इसके हिसाब से यह रियायत उन उपभोक्ताओं को भी प्राप्त होगी जिनके बिजली बिल की राशि 6 महीने की अधिक अवधि के लिए बकाया नहीं है।

उपमुख्यमंत्री ने बताया कि छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के घरेलू उपभोक्ताओं के लिए लागू योजना का विस्तार भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) के डिस्ट्रीब्यूशन लाइसेंसी एरिया के सभी घरेलू उपभोक्ताओं के लिए किए जाने का निर्णय लिया गया है। पूरे प्रदेश में अब घरेलू उपभोक्ताओं को 400 यूनिट से कम खपत में बिजली बिल हाफ योजना का लाभ मिलेगा।

First published on: Aug 14, 2023 12:08 PM

End of Article

About the Author

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola