आरंग: छत्तीसगढ़ में डायल 112 सेवा जहां जुर्म के खिलाफ हमेशा खड़ी रहती है। वहीं सामाजिक भागीदारी भी निभा रही है। एक बार फिर डायल 112 की टीम की कुशलता और मुस्तैदी से एक महिला की जान बची है। मामला रायपुर स्थित आरंग थाना क्षेत्र के ग्राम बोरिद का है, जहां एक महिला को प्रसव पीड़ा हुई। इसके बाद 112 की टीम ने महिला को नजदीकी अस्पताल लेकर आ रहे थे, लेकिन प्रसव पीड़ा अधिक होने पर रास्ते में ही डायल 112 वाहन पर ग्राम मितानिन और परिजनों की मदद से महिला का प्रसव कराया गया।
आरंग थाना प्रभारी कमला पुसाम ठाकुर ने बताया कि बुधवार सुबह 5.30 बजे आरंग डायल 112 की टीम को ग्राम बोरिद की महिला को प्रसव पीड़ा होने की सूचना मिली। इसे गंभीरता से लेते हुए ड्यूटी पर तैनात आरक्षक गजेंद्र डहरे और चालक पोखराज साहू मौके के लिए रवाना हुए।
मौके पर पहुंचकर उन्होंने देखा कि ग्राम बोरिद की महिला प्रसव पीड़ा से कराह रही है। इस दौरान प्रसूता से साथ मितानिन और उसके परिजन मौजूद थे। डायल 112 के स्टाफ ने बिना देर किए महिला को वाहन में बिठाया और नजदीक के शासकीय स्वास्थ्य केंद्र रसनी के लिए रवाना हुए। ग्राम बोरिद रेलवे फाटक के पास महिला को बहुत ज्यादा दर्द होने लगा।
दर्द को भांपकर डायल 112 के स्टाफ ने वाहन में ही प्रसव कराने की ठानी। इसके बाद महिला का वाहन में ही मितानिन और महिला परिजन की मदद से प्रसव कराया गया। इस दौरान महिला ने स्वस्थ बेटे को जन्म दिया। जच्चा-बच्चा दोनों को ग्राम रसनी के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है, जहां दोनों स्वस्थ हैं। आपको बता दें कि डायल 112 के जवानों ने हमेशा की तरह फिर से अपनी उपयोगिता साबित करते हुए आमजन को राहत दिलाने का काम किया है।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
21 hrs agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
8 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
11 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
11 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
14 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
16 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
21 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
21 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
35 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
38 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines