AMRUT Mission Scheme Second Phase: छत्तीसगढ़ में अमृत मिशन का पहला चरण अब आखिरी दौर में है। इस बीच प्रदेश को योजना के दूसरे चरण के लिए 500 करोड़ से अधिक की राशि मिल गई है। अमृत योजना के तहत राज्य के शहरों और कस्बों में ग्रीनरी बढ़ाने के साथ ही जल तंत्र के पूरे सिस्टम को सुधारने पर ध्यान दिया जाएगा। इसके तहत शहरों और गांवों में 120 करोड़ की लागत से 150 से अधिक तालाब बनाए जाएंगे।
तालाब का रकबा एक एकड़ होना जरूरी
केंद्रीय शहरी मंत्रालय की ओर से जारी नई गाइडलाइन के अनुसार प्रदेश के प्रत्येक निगम में 2-2 तालाब और नगर पंचायतों तथा परिषदों में एक-एक तालाब बनाया जाएगा। जिसके लिए नगर निगमों को 2-2 करोड़ का फंड दिया जाएगा। वहीं, तालाब बनाने के लिए 80 लाख का फंड निर्धारित किया गया है, जबकि नगर पंचायतों में एक-एक तालाब बनाने के लिए 60 लाख रुपए का फंड मिलेगा। इस मिशन के दूसरे दौर में ऐसे कस्बे या शहर जहां नया तालाब नहीं बनाया जा सकता वहां पहले से बने तालाब को संवारा जाएगा। गाइडलाइन के मुताबिक शहर हो या छोटा कस्बा तालाब का रकबा कम से कम एक एकड़ का होना जरूरी है।
यह भी पढ़ें-संत महात्माओं के आशीर्वाद से प्रदेश प्रगति की ओर आगे बढ़ रहा; सीएम बघेल
योजना से शहरों में बढ़ी हरियाली
अमृत मिशन के प्रथम चरण में प्रदेश में चुने हुए 9 शहरों में केवल पेयजल व्यवस्था ही नहीं बनी है। अपितु, इसके शहरों में हरियाली भी बढ़ी है। करीब पांच साल पहले शुरु हुई इस योजना में ग्रीनरी बढ़ाने के लिए नए और पुराने गार्डन के रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट के लिए 33 करोड़ का फंड केंद्र से मिला था। जिसके अंतर्गत अब तक 76 गार्डन बनकर तैयार हुए हैं। गौरतलब है कि प्रदेश को अमृत मिशन 2 के तहत 40 करोड़ के पेयजल प्रोजेक्ट पर केंद्र की मंजूरी पहले ही मिल चुकी है। जिसके अंतर्गत 11 कस्बों में 24 नई पानी की टंकिया, 8 वाटर ट्रीटमेंट प्लांट और 45 हजार से अधिक नल कनेक्शन दिए जाएंगे।
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
6 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
9 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
10 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
12 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
15 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
19 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
20 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
33 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
37 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
40 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines