रायपुर: भारतीय जनता पार्टी के केन्द्रीय नेतृत्व का पूरा ध्यान इस समय छत्तीसगढ़ पर है, और इसी के तहत केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह दो दिन छत्तीसगढ़ में ही रहेंगे। शाह कोर कमेटी की बैठक में हिस्सा लेंगे तथा कयास लगाए जा रहे हैं कि बैठक के बाद बीजेपी की दूसरी लिस्ट भी जल्द ही जारी हो जाएगी। अमित शाह आज शाम 6:40 बजे रायपुर पहुंचेंगे।
रायपुर पहुंचने के बाद अमित शाह शाम 7 बजे प्रदेश भाजपा मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में प्रदेश के नेताओं के साथ बैठक करेंगे। इसके साथ ही अमित शाह 2 सितंबर को सुबह 11 बजे राजधानी के पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में एक कार्यक्रम में कांग्रेस सरकार के खिलाफ आरोप पत्र जारी करेंगे। आरोप पत्र जारी करने के बाद शाह हेलीकॉप्टर से सराईपाली में आयोजित जनजातीय सम्मेलन में अभिनंदन कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।
यह भी पढ़ें-राखी बांधकर लौट रही दो बहनों के साथ सामूहिक बलात्कार, BJP नेता के बेटे समेत 10 को पुलिस ने किया गिरफ्तार
इससे पहले 22 जुलाई को रायपुर आए थे शाह
छत्तीसगढ़ के चुनाव को अब कुछ ही दिन रह गए हैं और इसके लिए बीजेपी ने अपनी पहली लिस्ट में 21 लोगों के नाम तय कर दिए हैं। भाजपा ने आरोप पत्र समिति का अध्यक्ष अजय चंद्राकर को बनाया था। अजय चंद्राकर ने आरोप पत्र का काम काफी पहले कर लिया है। कहा जा रहा है कि इस आरोप पत्र पर अमित शाह की टीम ने भी काम किया है। अमित शाह इससे पहले 22 जुलाई को रायपुर आए थे। करीब 40 दिन बाद शाह फिर आ रहे हैं। अमित शाह का यह 70 दिनों में चौथी बार छत्तीसगढ़ का दौरा है।
कांग्रेस सरकार के खिलाफ जारी करेंगे आरोप पत्र
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2 सितंबर को छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार के खिलाफ रायपुर के दीनदयाल ऑडिटोरियम में आरोप पत्र जारी करेंगे। बीजेपी के इस आरोप पत्र में 50 से अधिक बिंदुओं को शामिल किया गया है। इसमें सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार और वादा खिलाफी का आरोप लगाया गया है। बीजेपी ने इस आरोप पत्र की घोषणा 9 जुलाई को की थी।
संबंधित खबरें
रायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
1 day agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
3 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
8 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
8 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
22 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
25 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
28 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
29 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
31 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
32 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines