Chhattisgarh: केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह कल यानी 22 जून को दुर्ग दौरे पर रहेंगे। पं. रविशंकर स्टेडियम में पूरे कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। इस कार्यक्रम में 50 हजार से अधिक लोगों के आने की संभावना जताई जा रही है। यहां गृहमंत्री अमित शाह उन लाभार्थियों को संबोधित करेंगे, जिन्हें केंद्र सरकार के जनकल्याण योजनाओं का लाभ मिल रहा है। प्रदेश बीजेपी के बड़े नेता लगातार आयोजन स्थल का जायजा ले रहे है। वहीं जिला और पुलिस प्रशासन द्वारा भी सुरक्षा, यातायात और पार्किंग व्यवस्था मॉनिटरिंग हो रही है।
अमित शाह के दुर्ग दौरे का सेड्यूल जारी
केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दुर्ग दौरे का मिनट टू मिनट कार्यक्रम का सेड्यूल जारी किया जा चुका है। जिसमें उनके दिल्ली से रवाना होने से लेकर दुर्ग के पूरे कार्यक्रम का सेड्यूल बनाया गया है। इस सेड्यूल के अनुसार दिल्ली से हवाई मार्ग द्वारा दोपहर 12:40 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुचेंगे। वहीं लंच करेंगे। जिसके बाद वहां से बीएसएफ के हेलीकॉप्टर से तकरीबन 1:35 बजे शाह भिलाई के जयंती स्टेडियम हेलीपैड पहुंचेगे। जहां से सड़क मार्ग से पद्मश्री पड़वानी गायिका उषा बारले से मुलाकात करने उनके निवास जाएंगे। इसके बाद दोपहर 2:10 बजे सड़क मार्ग से पंडित रविशंकर स्टेडियम दुर्ग पहुंचेगे। जहां जनसभा को संबोधित करेंगे। जन संबोधन के बाद गृहमंत्री दोपहर 3 बजे सड़क मार्ग से रविशंकर स्टेडियम से जयंती स्टेडियम भिलाई पहुंचेगे। फिर वहां से 3:10 पर बीएसएफ के हेलीकॉप्टर से मध्यप्रदेश के लिए रवाना होंगे।
जनसभा में 50 हजार से अधिक लोग आने संभावना
गृहमंत्री अमित शाह के जन संबोधन के लिए हर तरह की तैयारियां की जा रही हैं। इस सभा में करीब 50 हजार से अधिक लोगों के आने की संभावना है। लिहाजा भीषण गर्मी में लोगों को बैठने की बेहतर व्यवस्था हो सके। जिसके लिए एक विशाल डोम तैयार किया गया है। साथ ही प्रदेश बीजेपी के बड़े नेता इस पूरे आयोजन स्थल का जायजा ले रहे है। दुर्ग संभाग के 20 विधानसभा सीटो के सभी मंडल और बूथ लेबल के कार्यकर्ताओं को अमित शाह संबोधित करेंगे। गुरुवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह उन लाभार्थियों को संबोधित करेंगे। जिन्हें केंद्र सरकार की जनकल्याण योजनाओं का लाभ मिल रहा है। इन सभी लोगों को अपने निर्धारित समय से पहले पहुंचने के लिए कहा गया है।
गृहमंत्री की सुरक्षा में तैनात होंगे 550 जवान
गृहमंत्री अमित शाह के कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दुर्ग रेंज के आईजी आनंद छाबड़ा ने खुद मोर्चा संभाल रखा है। उनकी सुरक्षा में करीब 550 की संख्या में फोर्स लगाया गया है। जिसमें मार्ग व्यवस्था, कार्यक्रम स्थल और सुरक्षा व्यवस्था पर पुलिस के जवान और अधिकारी शामिल रहेंगे। दुर्ग रेंज के सातों जिलों के एसपी भी मॉनिटरिंग कर रहे हैं। मंगलवार को केंद्रीय गृहमंत्री के आगमन को लेकर पुलिस ने एक मॉकड्रिल भी की। जिसमें हैलीपेड से आयोजन स्थल तक के सुरक्षा व्यवस्था और मूवमेंट की बारिकियों को परखा गया। साथ ही वीआईपी पार्किंग, रुट चार्ट भी तैयार किया गया है। ताकि वीआईपी मूवमेंट के दौरान आम जनता को परेशानियों का सामना न करना पड़े।
संबंधित खबरें
'नक्सलवाद से मुक्त होने के बाद भारत की पहली दिवाली', बस्तर में बोले PM मोदी
12 hrs agoकांकेर बिजली दफ्तर में शराब मिलने से मचा हड़कंप, जांच जारी
1 day agoछत्तीसगढ़ का खैरागढ़ देश पहला गांव जहां हर घर की छत पर लगा सोलर पैनल
4 days agoछत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
6 days agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
13 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
17 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
17 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
20 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
22 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
27 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines