Chhattisgarh Crime: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां एक युवक ने पहले अपनी पत्नी के प्रेमी की हत्या कर दी। फिर लाश को बगल में मृतक की पत्नी से रेप किया। मामले की जानकारी के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और जांच पड़ताल में जुट गई।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी सोमवार आधी रात अपनी पत्नी के प्रेमी के घर पहुंचा और उससे मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान आरोपी ने लाठी से अपनी पत्नी के प्रेमी के सिर पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद आरोपी ने शव को बगल में रखकर उसकी पत्नी के साथ रेप किया।
पुलिस ने इन धाराओं में दर्ज किया मामला
वारदात की सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू की। मृतक की पत्नी की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 302, 376 व 506 के तहत FIR दर्ज किया है।
पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान 42 साल के सुखलाल के रूप में हुई है। सुखलाल अपनी पत्नी के साथ दर्रीपारा इलाके में एक निर्माणाधीन मकान में झोपड़ी बनाकर रहता था। पुलिस ने बताया कि सोमवार रात सुखलाल अपनी पत्नी के साथ सो रहा था। रात करीब 12 बजे 21 साल का आरोपी कार्तिक कोरवा सुखलाल के पास पहुंचा।
कार्तिक ने सुखलाल पर अपनी पत्नी से अवैध संबंध का आरोप लगाया। इस बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ। इसी दौरान कार्तिक ने सुखलाल के सिर पर लाठी से वारकर उसकी हत्या कर दी। फिर उसने मृतक की पत्नी से रेप भी किया।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
3 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
3 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
6 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
8 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
13 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
13 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
27 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
30 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
34 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
34 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines