कैबिनेट मंत्री अमरजीत ने अम्बिकापुर खेल-प्रेमियों को दी सौगात, होगा खेल सुविधाओं का विस्तार
Edited By Shailendra Pandey

Edited By Shailendra Pandey

अम्बिकापुर: छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा पारंपरिक खेलों और स्थानीय खेलों को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़िया ओलंपिक की शुरुआत की गई जिसका बेहतर परिणाम देखने को मिल रहा है। युवा और बच्चे इसमें खूब बढ़-चढ़ कर भाग ले रहे हैं। इसी क्रम में कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत ने शनिवार को दौरा कर खिलाड़ियों को नई सौगात दी। विकासखंड मैनपाट में मंत्री भगत ने ग्राम सिकरिया में स्थानीय फुटबॉल स्पर्धा में शामिल होकर खिलाड़ियों की मांगों को पूरा कर उनका हौसला बढ़ाया है।
इस दौरान भगत ने कहा कि सीएम भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा हर वर्ग का ध्यान रखा जा रहा है और उनके कल्याण के लिए नई योजनाएं और कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि खेल प्रेमियों को मंच दिया जाएगा, जिससे परम्परा और संस्कृति जीवित रहे। उन्होंने इस दौरान सीतापुर खेल महोत्सव पोस्टर का विमोचन किया। इसमें चार अलग-अलग खेल हैं, क्रिकेट, फुटबॉल, खो-खो और कबड्डी, हर खेल के लिए विजेताओं को अलग-अलग इनामी राशि भी दी जाएगी।
मंत्री भगत ने प्रदेश के विकास कार्यों को जनता के साथ साझा किया। स्थानीय खेल स्पर्धा में विजेताओं को इनाम प्रदाय करने के साथ उन्होंने खिलाड़ियों की मांग को देखते हुए 30 लाख रुपए के निर्माण कार्यों की सौगात भी दी। भगत ने बतौर पुरस्कार खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि दी, और कहा कि इससे खिलाड़ियों में उत्साह बढ़ेगा और खिलाड़ी खेल में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। खिलाड़ियों ने मांग पूरी होने की खुशी में छत्तीसगढ़ शासन के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान मंत्री भगत ने ग्राम रोपाखार में सामुदायिक भवन एवं कमलेश्वरपुर से बगनखीपारा के मध्य सुपलगा सड़क का भूमिपूजन भी किया।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: