हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Chhattisgarh: सीएम विष्णु देव साय ने की अजिंक्य रहाणे से मुलाकात, सुनाया बचपन का दिलचस्प किस्सा

Chhattisgarh: हाल ही में छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने भारतीय क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे से मुलाक़ात की। इस दौरान उन्होंने अपने बचपन का दिलचस्प किस्सा सुनाया कि बचपन में वो किस तरह क्रिकेट खेला करते थे।

विज्ञापन
Chhattisgarh CM Vishnu Deo Sai Meets Ajinkya Rahane

Chhattisgarh CM Vishnu Deo Sai Meets Ajinkya Rahane: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने हाल ही में भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज प्लेयर आजिंक्य रहाणे से मुलाक़ात की। इस बीच उन्होंने रहाणे को बेल मेटल से बनी मूर्ति और शॉल देकर क्रिकेटर का अभिनंदन किया। वहीं रहाणे ने सीएम को मुंबई रणजी टीम की टी-शर्ट और अपना हस्ताक्षर किया हुआ बल्ला सम्मानपूर्वक भेंट किया।

मुख्यमंत्री ने शेयर किया किस्सा

छत्तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री साय ने रहाणे के साथ अपने बचपन का किस्सा शेयर किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में क्रिकेट में अच्छी संभावना बन रही है। राज्य में भी क्रिकेट को लेकर युवाओं में उत्साह है। रायपुर में इंटरनेशनल क्रिकेट मैदान होने से युवाओं में क्रिकेट को लेकर ज्यादा रुचि उभरी है।

बचपन में क्रिकेट खेला करते थे मुख्यमंत्री

जब रहाणे ने उनसे उनकी क्रिकेट में रुचि के बारे में पूछा तो साय ने अपने बचपन को याद करते हुए बताया कि उनकी क्रिकेट में इतनी रुचि थी कि गांव में ये खेल खेलने के लिए लकड़ी से खुद बल्ला तैयार करते थे। उन्होंने ये भी बताया कि वहां हॉकी खेली जाती है।

रहाणे ने की सरकार के कार्यों की सराहना

आजिंक्य रहाणे ने सीएम साय को कहा कि शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रणजी ट्रॉफी 2024 के तहत मुंबई और छत्तीसगढ़ के बीच मुकाबला चल रहा है और वह मुंबई रणजी टीम के कप्तान हैं। उन्होंने ये भी कहा कि नवा रायपुर का क्रिकेट स्टेडियम बेहद अच्छा है। यहां पर सभी जरूरी सुविधाएं हैं। छत्तीसगढ़ में भी अब नए खिलाड़ी भी उभर रहे हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें