Air Hostess Rupal Murder Case, रायपुर: छत्तीसगढ़ की एअर इंडिया (Air India) की ट्रेनी होस्टेस रूपल के की हत्या के मामले में शुक्रवार को बड़ा मोड़ आ गया। गंदी हरकत से रूपल की जान ले लेने वाले सफाई कर्मचारी विक्रम अठवाल ने अब खुद भी जिंदगी से मुंह मोड़ लिया। पुलिस थाने में उसने अपनी पैंट को ही मौत का सामान बना डाला। फिलहाल उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
-
एअर इंडिया में सलेक्शन के बाद अप्रैल में ही मुंबई गई थी छत्तीसगढ़ की 23 वर्षीय लड़की रूपल ओग्रे, 4 सितंबर की रात मिली खून से सनी लाश
-
चोट के ताजा निशान और सीसीटीवी कैमरे की तस्वीरों से पड़ताल के बाद 12 घंटे में ही कर लिया था पुलिस ने सफाईकर्मी विक्रम अठवाल को गिरफ्तार
बता दें कि बीती 4 सितंबर की रात के 10 बजे अंधेरी ईस्ट मुंबई के मरोल इलाके में स्थित एनजी को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसायटी में छत्तीसगढ़ से ताल्लुक रखती 23 वर्षीय रूपल की हत्या कर दी गई थी। अप्रैल में ही एअर इंडिया में सलेक्ट होने के बाद छत्तीसगढ़ पुलिस के एक एनकाउंटर स्पेशलिस्ट डीसीपी की 23 वर्षीय रिश्तेदार रूपल ओग्रे मुंबई गई थी। उसके साथ रहती चचेरी बहन थोड़े ही दिन पहले अपने प्रेमी के साथ वारदात के वक्त छत्तीसगढ़ आई हुई थी। उसने ही अपने एक परिचित को रूपल का हाल जानने के लिए उसके फ्लैट पर भेजा था, जब घर वालों को फोन का जवाब नहीं मिल रहा था। बहुत देर तक फ्लैट के अंदर से कोई जवाब नहीं मिला तो फिर उसने डुप्लीकेट चाबी के जरिये गेट खुलवाया। इसके बाद अंदर पूरे फ्लैट में जगह-जगह खून के छींटे और बाथरूम में रूपल की गला कटी लाश पड़ी मिली।
यह भी पढ़ें: रायपुर में 60 फीट की ऊंचाई पर लटकी दही-हांडी, इन पड़ोसी राज्यों से आ रही ‘गोविंदा’ की टोली
लोकल लोगों से पूछताछ और सीसीटीवी कैमरों की जांच के साथ अलग-अलग तरीकों से पुलिस ने महज 12 घंटे में ही यहां सफाई कर्मचारी के रूप में तैनात विक्रम अठवाल को गिरफ्तार कर लिया। चोट के निशान देखकर उस पर शक हुआ था और फिर जब सही से जवाब नहीं दे पाया तो सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग से उसके राज का भांडा फूट गया। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने माना कि वह बुरी नीयत से रूपल के फ्लैट में घुसा था। अकेला पाकर रूपल का रेप करने की कोशिश की तो विरोध के चलते उस वक्त चाकू से उसका गला काट दिया, जब वह बचकर इधर-उधर भागती फिर रही थी। रूपल के खून से उसके कपड़े सन गए तो बाद में वह दूसरे कपड़े पहनकर बाहर निकला।
यहभी पढ़ें: भरोसे का सम्मेलन का आयोजन; ग्राम ठेकवा में करोड़ों की लागत के विकास कार्यों का हुआ भूमिपूजन एवं लोकार्पण
पुलिस ने आरोपी विक्रम अठवाल के खून से सने कपड़े और 9 इंच का चाकू पुलिस ने झाड़ियों से बरामद किया था। कोर्ट ने उसे 8 सितंबर तक पुलिस हिरासत में रखे जाने का आदेश दिया था। शुक्रवार को 40 वर्षीय आरोपी विक्रम अठवाल ने अपनी पैंट का फंदा बनाया और अपनी जीवनलीला को खत्म कर लिया। फिलहाल उसके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ का खैरागढ़ देश पहला गांव जहां हर घर की छत पर लगा सोलर पैनल
1 day agoछत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
2 days agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
10 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
13 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
14 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
16 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
18 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
23 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
24 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
37 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines