रायपुर: राज्य में खरीफ सीजन 2023 के लिए 6100 करोड़ रूपए कृषि ऋण के रूप में किसानों को उपलब्ध कराए जाने का लक्ष्य रखा गया है। अब तक 2447 करोड़ 89 लाख रूप का ऋण किसानों को दिया जा चुका है। यह निर्धारित लक्ष्य का 40 प्रतिशत है। खरीफ 2022 में राज्य के किसानों को 5563 करोड़ 60 लाख रूपए का अल्पकालीन कृषि ऋण बिना ब्याज के दिया गया था।
गौरतलब है कि राज्य में जैविक खेती को बढ़ावा देने तथा कृषि काश्त में कमी लाने के लिए किसानों को रियायती दर पर उच्च गुणवत्ता की जैविक खाद सहकारी समितियों के माध्यम से कृषि ऋण के रूप में प्रदाय किए जाने की व्यवस्था शासन द्वारा की गई है। यहां यह उल्लेखनीय है कि सुराजी गांव योजना के तहत अब तक गांव में निर्मित एवं संचालित 10,235 गौठानों में गोधन न्याय योजना के तहत ग्रामीण किसानों एवं पशुपालकों से 2 रूपए किलो में गोबर की खरीदी नियमित रूप से की जा रही है।
क्रय गोबर से वृहद पैमाने पर वर्मी कम्पोस्ट, सुपर कम्पोस्ट का उत्पादन महिला समूहों द्वारा किया जा रहा है। गौठानों में अब तक महिला समूहों द्वारा अब तक 34 लाख क्विंटल जैविक खाद का उत्पादन किया गया है, जिसमें से 26 लाख क्विंटल से अधिक खाद का उठाव और उपयोग राज्य के किसानों सहित अन्य संस्थानों द्वारा किया जा चुका है। वर्तमान में राज्य के 7043 गौठानों में 6.26 लाख क्विंटल जैविक खाद उपलब्ध है, जिसे किसानों को उपलब्ध कराने के लिए पैकेजिंग कर सहकारी समितियों को भेजा जा रहा है।
संबंधित खबरें
रायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
9 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
12 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
15 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
15 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
18 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
18 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
19 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
19 days agoकांकेर में 2019 के हत्या मामले में दोषी को उम्रकैद, NIA कोर्ट का फैसला
20 days ago15 घंटे में 20 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, 80 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
20 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines