हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

AC बम की तरह फटा, मैकेनिक उछलकर 10 फीट नीचे गिरा, छत्तीसगढ़ के अस्पताल में हुआ हादसा

Chhattisgarh Civil Hospital AC Blast: छत्तीसगढ़ के जिला अस्पताल में एसी में बम की तरह जोरदार ब्लास्ट हुआ और मैकेनिक उछलकर नीचे गिरा। उसका सिर फूट गया है और वह बुरी तर घायल हुआ है। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
अस्पताल में उपचाराधीन एसी ब्लास्ट होने से घायल हुआ मैकेनिक।

Chhattisgarh Civil Hospital AC Blast: एसी ब्लास्ट होने की एक और घटना हुई है। छत्तीसगढ़ में एसी बम की तरह ऐसे फटा कि मैकेनिक उछलकर 10 फीट नीचे गिर गया। वह बुरी तरह घायल हुआ है। हादसा गरियाबंद के जिला अस्पताल में बीती रात हुआ। अस्पताल में लगे एसी में रिफिलिंग करते समय अचानक गैस केन बम की तरह फट गया। इतना जोरदार धमाका हुआ कि हड़कंप मच गया। गैस रिफिलिंग कर रहे मैकेनिक दीपेश राणा छज्जे से 10 फीट नीचे गिरा।

दीपेश का सिर जमीन पर लगने से फट गया। उसे तत्काल प्राथमिक उपचार देकर रायपुर मेकाहारा रेफर किया गया। हादसे में मैकेनिक के कान पर चोट लगी। उसका जबड़ा भी टूट गया। वहीं धमाके की आवाज सुनकर मरीजों में अफरा तफरी मच गई थी। बता दें कि जिला अस्पताल में लगे एसी की सर्विसिंग और टेस्टिंग के बाद गैस कम होने पर उसमें गैस डाला जा रहा था, उसी दौरान हादसा हो गया। जिला अस्पताल गरियाबंद के चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरीश चौहान ने हादसे की पुष्टि की है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola