छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 476 नए केस, स्वास्थ्य मंत्री आज लेंगे समीक्षा बैठक
Edited By Gyanendra Sharma

Edited By Gyanendra Sharma

रायपुर: छत्तीसगढ़ में कोरोना फिर से पैर पसार रहा है। पिछले 24 घंटों में 467 नए केस मिले हैं। इस तरह एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 2,222 हो गई है। राज्य में पॉजिटिविटी दर 8.47 प्रतिशत है। बढ़ते कोरोना मामले को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव समीक्षा बैठक लेने वाले हैं।
प्रदेश में सबसे ज्यादा संक्रमित 53 मरीज रायपुर जिले में मिले हैं। राजनांदगांव में नए मरीजों की संख्या 50 है। सरगुजा जिले में 36, दुर्ग से 33, बिलासपुर जिले में 31, बेमेतरा से भी 31, कोरबा में 28 नए मरीज मिले। कांकेर जिले से मरीजों की संख्या 27 है। सूरजपुर से 25, धमतरी जिले में 21, बलौदा बाजार से 20, बालोद जिले से भी 20 मरीज मिले हैं। महासमुंद से 19, कोरिया से 17, रायगढ़ जिले से 14, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले से भी 14, गरियाबंद जिले से 7, जांजगीर से 7, बीजापुर से 6 दंतेवाड़ा से 5, बलरामपुर से 3, कबीरधाम से 3 और नारायणपुर जिले से भी 3 मरीज मिले हैं। इसके अलावा बस्तर जिले से 2 और जशपुर जिले में1 मरीज की पुष्टि हुई है। सूबे के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव 18 अप्रैल को राज्य में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा करेंगे।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: