Use Of Thornapples, कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक महिला और उसके बेटे की उस वक्त जान पर बन आई, जब उन्होंने गर्मी से निजात पाने के लिए एक खतरनाक औषधि का सेवन कर लिया। इसके बाद दोनों गश खाकर गिर पड़े और परिवारजनों को दोनों को लेकर आनन-फानन में अस्पताल की तरफ दौड़ना पड़ा। फिलहाल युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
मामला जिले के सीएसईबी चौकी क्षेत्र के मानस नगर का है। बता दें कि गर्मी का जाता-जाता मौसम लोगों को खासा परेशान कर रहा है। भादों महीने की गर्मी सामान्य की बजाय कुछ ज्यादा ही खतरनाक होती है। एक कहावत भी सदियों से हमारे समाज में प्रचलित है, ‘या तो मारे भादों का घाम, जो उतार लेता है चाम या फिर मारे साझेदारी का काम’। इसी बीच पेशे से राजमिस्त्री यहां के बालमुकुंद विश्वकर्मा को किसी ने बहका दिया कि धतूरे का फल खाने से गर्मी से राहत मिलती है। फिर उसने यह बात अपनी मां को भी बताई।
पता चला है कि दोनों ने धतूरा, बिल्व के फल और अन्य फूल-पत्तियों को मिक्सर में पीसकर उसका सेवन कर लिया। इसके बाद दोनों की तबीयत बिगड़ गई। हालत इतनी खराब हो गई कि दोनों घर पर ही गश खाकर गिर पड़े। पता चलने के बाद परिजनों ने दोनों को जिला अस्पताल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां दोनों का उपचार जारी है और इनमें से बालमुकुंद की हालत अभी गंभीर है।
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 day agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
1 day agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
15 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
18 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
21 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
22 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
24 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
25 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
25 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
26 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines