रायपुर: केंद्रीय चुनाव समिति में शामिल होने के बाद छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव उर्फ बाबा लगातार केंद्र सरकार पर निशाना साध रहे हैं। उन्होंने मोदी सरकार के विशेष सत्र को लेकर आज कई सवाल उठाए हैं। उन्होंने केंद्र पर निशाना साधते हुए कई सवाल किए कि अगर विशेष सत्र होता है तो विशेष कारणों से होता है, ऐसे में उसे बताया जाना चाहिए। मोदी सरकार को एजेंडा बताना ही चाहिए। 18 तारीख को सदन शुरू होगा तो क्या ऐसे में 19 तारीख को एजेंडा बताएंगे?
उपमुख्यमंत्री सिंहदेव ने कहा, ‘यह सही है कि जब आहूत किया जाता है तो उस समय एजेंडा नही बताया जाता, लेकिन जब विशेष सत्र होता है तो विशेष सत्र विशेष उद्देश्य के लिए होता है। वह उद्देश्य स्पष्ट होना चाहिए कि विशेष सत्र क्यों हैं। एजेंडा तो प्रदेश में भी है। यहां पर भी प्रश्न काल बाद में छपते हैं। ध्यानाकर्षण, जो भी बातें होती हैं, लेकिन विशेष सत्र क्लियर होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में आरक्षण को लेकर विशेष सत्र बुलाया गया तो यह सबको पहले से ही मालूम था। इसके बाद नक्सलवाद को लेकर जब रमन मुख्यमंत्री थे, तब विशेष सत्र बुलाया गया था। उद्देश्य सबको मालूम होना चाहिए। केंद्र सरकार 5 दिन के इस विशेष सत्र को गोपनीय रख रही है, इसका कोई औचित्य नहीं है। यदि आपको बुलाना हैं तो सत्र का एजेंडा क्या है? यह भी बीजेपी को बताना चाहिए।
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
7 hrs agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
12 hrs agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
14 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
17 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
20 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
21 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
23 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
24 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
24 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
25 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines