Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में फिर से मौसम मिजाज बदल रहा है। पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में लगातार मॉनसून की बारिश देखने को मिल रही थी, लेकिन अब बारिश पर ब्रेक लगने वाला है और तापमान फिर से चढ़ने फिराक में है। राज्य के मौसम विभाग के अनुसार, लगातार 4-5 दिन से हो रही बारिश अब थमने लगी है। जिसके गर्मी के तापमान में तेजी आने की संभावना है। विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक तापमान बढ़ने से प्रदेश के कई हिस्सों पर उमस बढ़ेगी, जिससे लोगों को परेशानी हो सकती है।

विज्ञापन

इन जिलों में आज से धीमी होगी बारिश की रफ्तार

मौसम विभाग के पुर्वानुमान के अनुसार उत्तर छत्तीसगढ़ के बलरामपुर, जयपुर, सरगुजा और कोरिया जिले में आज से बारिश की रफ्तार में धीमी हो जाएगी। ऐसा हो सकता है कि कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश हो, लिकन इसकी संभावनाए कम ही है।

विज्ञापन

बता दें कि पिछले दिनों हुई तेज बारिश की वजह से राज्य के कई क्षेत्रों में जलभराव की समस्या देखने को मिली थी। मौसम विभाग को उम्मीद है कि मौसम में आए बदलाव से इन क्षेत्रों को इस समस्या से राहत मिलेगी।

विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के कुछ हिस्सों में मध्यम बारिश के साथ आसमान में गरज-चमक होने की संभावना है। इसके अलावा कुछ स्थानों पर आकीशीय बिजली गिर सकती है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ