रायपुर: जशपुर जिले में गर्मी का मौसम आते ही लोगों को भू-जल की समस्या होने लगी है। पत्थलगांव, बगीचा और फरसाबहार विकास खंड के 100 से अधिक गांवों के भू-जल स्तर में 25 से 50 फीट तक गिरावट की समस्या के मद्देनजर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने नदी नालों पर मिट्टी के छोटे छोटे बांध तैयार करने के निर्देश दिये हैं।
कलेक्टर रवि मित्तल ने दिए नदी नालों पर कच्चे बांध बनाने के निर्देश
डॉ. मित्तल ने बताया कि बीते वर्ष बगीचा नगर पंचायत ने आसपास के नदी नालों का इसी तरह पानी रोकने से यंहा भीषण गर्मी के दौरान लगभग 150 हेंडपंप और 20 कुओं में लगातार पानी उपलब्ध रहा था। कलेक्टर ने पेयजल की समस्या वाले गांवों को चिन्हित कर वंहा गर्मी से पहले आवश्यक उपाय करने के निर्देश दिए हैं।
नालों पर मिट्टी के छोटे छोटे बांध बनाने का काम शुरू
बगीचा नगर पंचायत ने इस वर्ष भी गर्मी की शुरूआत से पहले ही डोड़की, रजपुरी नदी तथा अन्य जीवित नालों पर मिट्टी के छोटे छोटे बांध तैयार करने का काम शुरू कर दिया है। नगर पंचायत अधिकारी निलेश केरकेट्टा का कहना है कि बीते साल गर्मी का मौसम में यंहा नदी नालों पर मिट्टी के छोटे छोटे बांध तैयार कर लेने से भू जल स्तर में गिरावट नहीं आई थी। इसी वजह लोगों को पेयजल संकट का सामना नहीं करना पड़ा था। इन नदी नालों पर इस वर्ष भी मिट्टी के छोटे छोटे बांध तैयार करने का कार्य को प्राथमिकता से पूरा कराया जा रहा है।
बगीचा के नागरिक राकेश साहू का कहना है गर्मी का मौसम के पहले ही यहां डोड़की नदी और रजपुरी नालों पर मिट्टी के छोटे छोटे बांध तैयार कर लेने से भू जल स्तर की गिरावट को रोकने की अच्छी पहल है। इसके अभाव में गर्मी के मौसम में कई मुहल्लों में पानी की भीषण समस्या बन जाती थी।
संबंधित खबरें
दिल्ली में 13 अक्टूबर को ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
1 hr agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
3 hrs agoBJP ने पार्टी के 2 नेताओं को 6 साल के लिए किया निष्कासित, जानिए वजह
3 hrs ago'20 लाख केस का हुआ निपटारा', Delhi SIR को लेकर बोले चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर
5 hrs agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
5 hrs agoधारावी के लोगों को मिलेंगे 10,432 नए घर, अदाणी ग्रुप ने किया भूमिपूजन
6 hrs agoअदाणी कच्छ कॉपर से कार्बन एमिशन होगा कम, 115 MW रिन्यूएबल एनर्जी का प्लान
6 hrs agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
6 hrs agoदिल्ली में जंतर मंतर को प्रोटेस्ट लिस्ट से क्यों हटाया? तय किए 3 नए स्थल
6 hrs agoहिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, बारिश और बर्फबारी का अलर्ट
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines