बलौदाबाजार: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा में एक युवती की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। बताया जा रहा कि युवती बिलासपुर से अपने घर भिलाई लौट रही थी। इसी दौरान वह निपनिया रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से नीचे ट्रैक पर गिर पड़ी और तभी दूसरी ओर से आ रही एक अन्य ट्रेन की चपेट में आ गई।

विज्ञापन

इससे उसके शरीर के टुकड़े-टुकड़े हो गए। वहीं दर्दनाक हादसे के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलने पर निपनिया पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, भिलाई निवासी मोनिका आलम कुजूर (31) इंटरव्यू देने के लिए सोमवार को बिलासपुर गई थी। वहां से शाम करीब 6 बजे वह दानापुर एक्सप्रेस से लौट रही थी। इसी बीच रात करीब 8 बजे निपनिया स्टेशन से पहले ददोरी-निपनिया के बीच वह ट्रेन से नीचे गिर गई। रेलवे ट्रैक पर शव पड़े होने की सूचना पर ळत्च् पहुंची और पुलिस को सूचना दी।

मोबाइल से हुई युवती की शिनाख्त
मोनिका के पास से मिले मोबाइल से उसकी मंगलवार तड़के करीब 3-3.30 बजे शिनाख्त हो सकी। इसके बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। उनके पहुंचने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर उन्हें सौंप दिया गया। मोनिका ने ग्रेजुएशन किया था। हादसे के बाद उसके परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ