भिलाई: छत्तीसगढ़ के भिलाई जिले में स्कूल प्रिंसिपल के ऊपर छात्राओं के साथ छेड़खानी का आरोप लगा है। ये आरोप छात्राओं के पैरेंट्स ने लगाए हैं। छात्राओं ने शिकायत अपने पैरेंट्स से की। अब यह मामला थाने तक पहुंच गया है। पूरा मामला सुपेला थाना क्षेत्र के अंतर्गत सेंट जैवियर स्कूल का है।
छात्राओं के साथ छेड़खानी का मामला सामने आने के बाद हिन्दू जागरण मंच ने शांति नगर स्थित सेंट जेवियर स्कूल का घेराव किया। खबर लगने पर पुलिस भी घटनस्थल पहुंच गई। समझाइश के बाद प्रदर्शनकारियों ने स्कूल प्राचार्य के खिलाफ जुर्म दर्ज कराने की मांग को लेकर सुपेला पुलिस थाना पहुंची।
केबिन में बुलाकर छात्राओं से शेयर करता था सेक्सुअल लाइफ
हिन्दू जागरण मंच प्रदेश अध्यक्ष आकाश ठाकुर ने बताया कि पालकों द्वारा लगातार शिकायत मिलने के बाद शनिवार को सेंट जेवियर स्कूल पहुंचे थे। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि प्राचार्य क्लास की छात्राओं को अपने कमरे में बुलाकर अश्लील बातें करता था।
अपनी सेक्सुअल लाइफ के बारे में शेयर करता था। लड़कियों से पर्सनल बातें पूछता था। ये सब तीन-चार महीने से चल रहा था। यह छात्राएं क्लास 8 से 12वीं तक की हैं, जिन्होंने आरोप लगाया है।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
प्राचार्य की हरकतों से त्रस्त आकर परेशान होकर दर्जन भर से अधिक छात्राओं के पालकों ने शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि सैंट जेवियर स्कूल में इस तरह का अनैतिक कार्य प्राचार्य ने किया है।
इसे लेकर पुलिस जांच में जुटी हुई है। मामले को लेकर सुपेला टीआई दुर्गेश शर्मा ने बताया कि आरोप लगा है जिसकी जांच की जा रही है। घटना हुई है अपराध कायम कर आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।
संबंधित खबरें
फाइल स्टेट से एल्गोरिदमिक स्टेट तक, भारत में डिजिटल शासन का बदलता दौर
1 hr agoयूपी में पति पर पत्नी को पीटकर घर से निकालने का आरोप, 10 लाख कैश की डिमांड
2 hrs agoममता बनर्जी को अभी भी बागियों की वापसी की उम्मीद, 15 दिन का दिया समय
3 hrs agoदिल्ली दंगा मामले में HC का फैसला, हेट स्पीच पर FIR-SIT जांच की मांग ठुकराई
5 hrs agoदिल्ली की हवा पिछले तीन महीने में सबसे खराब! 187 पर पहुंचा AQI
5 hrs agoराम मंदिर दान चोरी का किसने किया था पर्दाफाश? चंपत राय को लेकर बड़ा खुलासा
6 hrs agoदिल्ली-NCR में घरों की कीमतें 12% बढ़ीं; लेकिन खरीदारी घटी
8 hrs ago'नेहा बोरा को प्राइवेट गाड़ी में ले गई पुलिस', AISA के आरोप, क्या बोले DCP?
17 hrs agoUP चुनाव: कांग्रेस ने मांगी 200 सीटें तो अखिलेश बोले- 'बात जीत की है'
18 hrs agoकोयल मल्लिक को राज्यसभा की टिकट मिलने पर क्या बोलीं अग्निमित्रा पॉल?
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines