Chhattisgarh: सरगुजा में प्लांट लगाने का विरोध, स्टील फैक्ट्री के मालिकों पर मारपीट का लगाया आरोप
Edited By Yashodhan Sharma

Sarguja
Edited By Yashodhan Sharma

Sarguja
सरगुजा: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के बतौली के चिलगा ग्राम में प्लांट लगाने का ग्रामीणों ने जमकर विरोध किया। हजारों की संख्या में कलेक्टर कुंदन कुमार के पास पहुंचे और मां कुदरगढ़ी स्टील प्लांट का विरोध किया। ग्रामीणों का कहना है कि जान दे देंगे पर मां कुदरगढ़ स्टील प्लांट नहीं लगने देंगे।
बतौली के चिलगा ग्राम में प्लांट लगना प्रस्तावित हुआ है। ग्रामीणों ने फर्जी ग्राम सभा का आरोप लगाया है और प्रशासन से गांव में स्टील प्लांट न खोलने की गुजारिश की है।
ग्रामीणों ने चिलगा में बन रहे स्टील फैक्ट्री के मालिकों पर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी का भी आरोप लगाया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: