राजनांदगांव: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस हैवानियत में लिप्त 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले तीनों आरोपियों को रिपोर्ट के दो घंटे के भीतर ही गिरफ्त में ले लिया है।
झांकी के बहाने गैंगरेप
पीड़िता ने प्रदेश के बसंतपुर थाने में लिखित शिकायत रिपोर्ट दर्ज कराई। 10 सितंबर की रात को करीबन 8:30 बजे रोज की तरह काम करके अपने घर जा रही थी। तभी आरोपी सूरज यादव पीड़िता को चलो डोगरगढ झांकी दिखाकर लाता हूं, कहकर झांसे में लेकर अपनी बाइक पर बैठा लिया। अपने एक अन्य साथी जितेन्द्र रजक को भी बैठाया।
पीड़िता को तुमडीबोड मुरमंदा की ओर ले जाकर सूनसान जगह में एक अन्य तीसरे आरोपी को डोगरगढ़ से बुला लिया। तीनों ने लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इस पर थाना में अपराध क्रमांक 648/2022 धारा-363, 376, 376 डी भादवि, 4, 6 पाक्सो एक्ट पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।
आरोपियों की पतासाजी थाना बसंतपुर पुलिस द्वारा उच्च अधिकारियां के मार्गदर्शन पर महिला संबधी अपराधों को संवेदनशीलता से लेते पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर के निर्देशन पर कार्रवाई की गई।
ये है आरोपियों की पहचान
इस वारदात में शामिल सूरज यादव, सन्नी कुमार रजक और जितेन्द्र रजक को गिरफ्तार कर लिया गया है। बसंतपुर पुलिस ने शिकायत के 2 घंटे के अंदर तीनों रेपिस्ट को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जिसके बाद कोर्ट ने तीनों को जेल भेज दिया।
इस कार्रवाई में निरीक्षक सी.आर.चन्द्रा, उप निरीक्षक हरिषचंद्र मिश्रा, महिला प्र0आर0 831 सविता वर्मा , म0आर0 नेहा साखरवाडे, आरक्षक देवेन्द्र पाल, कमल यादव, प्रवीण मेश्राम, विभाष राजपूत की भूमिका सराहनीय रही।
संबंधित खबरें
क्या मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से नाम गायब
25 mins agoयूपी चुनाव में कांग्रेस की 200 सीटों की डिमांड पर क्या बोले सपा सांसद?
1 hr agoसीएम धामी का खटीमा में का ‘आंगन मिलन’, गर्भवती महिलाओं को बांटी किट
1 hr agoआकाश आनंद की BSP में फिर वापसी, बनाए गए राष्ट्रीय संयोजक
2 hrs agoछात्रों की सुरक्षा पर दिल्ली LG ने की बैठक, पुलिस गश्त बढ़ाने के निर्देश
3 hrs agoफाइल स्टेट से एल्गोरिदमिक स्टेट तक, भारत में डिजिटल शासन का बदलता दौर
5 hrs agoयूपी में पति पर पत्नी को पीटकर घर से निकालने का आरोप, 10 लाख कैश की डिमांड
6 hrs agoममता बनर्जी को अभी भी बागियों की वापसी की उम्मीद, 15 दिन का दिया समय
7 hrs agoदिल्ली दंगा मामले में HC का फैसला, हेट स्पीच पर FIR-SIT जांच की मांग ठुकराई
9 hrs agoदिल्ली की हवा पिछले तीन महीने में सबसे खराब! 187 पर पहुंचा AQI
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines