---विज्ञापन---

प्रदेश angle-right

Chhattisgarh: गोबर पेंट से स्कूलों की होगी रंगाई-पोताई, महिलाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर

रायपुर: छत्तीसगढ़ के स्कूलों की रंगाई-पोताई अब गोबर से निर्मित पेंट से होगी। राज्य में स्थापित किए गए गौठानों में रूरल इंण्डस्ट्रीयल पार्क विकसित किया जा रहा है। इन पार्को में स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा गोबर से पेंट बनाने का काम भी किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने ग्रामीण महिलाओं को रोजगार का […]

---विज्ञापन---

रायपुर: छत्तीसगढ़ के स्कूलों की रंगाई-पोताई अब गोबर से निर्मित पेंट से होगी। राज्य में स्थापित किए गए गौठानों में रूरल इंण्डस्ट्रीयल पार्क विकसित किया जा रहा है। इन पार्को में स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा गोबर से पेंट बनाने का काम भी किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने ग्रामीण महिलाओं को रोजगार का जरिया देने और उनकी आय बढ़ाने के लिए सभी स्कूलों में रंगाई-पुताई गोबर से बने पेंट से करने के निर्देश दिये हैं।

---विज्ञापन---

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शनिवार को राजधानी के न्यू सर्किट हाऊस में कलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस के दौरान वाहन गौठान एवं रीपा रूरल इंण्डस्ट्रीयल पार्क के स्वयं स्वः सहायता समूह के द्वारा लगाए स्टॉल का अवलोकन करने पहुंचे।

यहां उन्होंने समूह द्वारा प्रदर्शित उत्पाद गोबर से बने पेंट कुकीस, अचार तथा बांस से बने घरेलू उपयोग की वस्तुएं कलाकृति को देखा तथा इस संबंध में जानकारी ली।

---विज्ञापन---

मुख्यमंत्री ने महिलाओं द्वारा निर्मित किये गए उत्पादों की सराहना करते हुए अपर मुख्य सचिव को कहा कि, राज्य की सभी शासकीय स्कूलों में पोताई कार्य में गौठान या रूरल इंण्डस्ट्रीयल पार्क में निर्मित गोबर से बने पेंट का उपयोग करने के निर्देश जारी करें।

First published on: Oct 08, 2022 05:58 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola