राजनांदगांव: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव के डोंगरगढ़ ब्लॉक के ग्राम डुंडेरा को नई तहसील लालबहादुर नगर में शामिल करने का विरोध शुरू हो गया है। वहां के ग्रामीणों ने कलेक्टोरेट में धावा बोल दिया और उनसे मिलकर अपनी आपत्ति दर्जा कराई। ग्रामीणों की मांग है कि गांव को डोंगरगढ़ तहसील में ही रखा जाए अन्यथा आंदोलन करेंगे।
ग्रामीणों को होती है परेशानी
ग्रामीणों की पीड़ा यह है कि डोंगरगढ़ से डुंडेरा की दूरी मात्र 14 किलोमीटर है। अगर गांव को नई तहसील लालबहादुर नगर में शामिल किया जाता है तो उन्हें मुख्यालय जाने के लिए 25 किलोमीटर का सफर करना होगा। ग्रामीणों ने ज्ञापन देकर कलेक्टर डोमन सिंह को अपनी समस्याओं से अवगत कराया है।
रास्तों की हालत खस्ता
उनका यह भी कहना है कि वहां जाने का रास्ता भी काफी खराब है, इससे उनकी परेशानी बढ़ जाएगी। जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष व डुंडेरा निवासी नरेंद्रकुमार वर्मा ने बताया कि डोंगरगढ़ से डुंडेरा की दूरी मात्र 14 किलोमीटर है। अगर गांव को नई तहसील लालबहादुर नगर में शामिल किया जाता है तो उन्हें मुख्यालय जाने के लिए 25 किलोमीटर का सफर करना होगा।
प्रशासन ने दिया उचित कार्रवाई का आश्वासन
राज्य सरकार ने अच्छी मंशा के साथ नए जिले व तहसीलों का गठन किया है। लेकिन जिला प्रशासन के अव्यवहारिक निर्णय के कारण सरकार की मंशा पर पानी फिर रहा है। डुंडेरा को लालबहादुर नगर तहसील में जोड़कर ग्रामीणों की सुगम पहुंच मुश्किल होगी। प्रशासन ने ग्रामीणों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
गौरतलब है कि राजनांदगांव से पृथक होकर हाल ही में दो नए जिले अस्तित्व में आए हैं। उसके बाद बचे हिस्सों का राजस्व मंडल व पटवारी हल्का नए सिरे से गठित किए जा रहे हैं। इस बीच डोंगरगढ़ व डोंगरगांव ब्लॉक की सीमा पर स्थित लालबहादुर नगर को नई तहसील का दर्जा मिल गया है। वहां के लिए भी राजस्व ग्रामों को बांटा जा रहा है।
संबंधित खबरें
प्रह्लाद जोशी की मौजूदगी में सम्राट चौधरी का शिक्षा पर फोकस
1 hr agoLIVE: दिल्ली में आज 2 बजे CJP नेताओं की प्रेस कॉन्फ्रेंस
6 hrs agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
14 hrs agoCJP प्रोटेस्ट के बीच आज भी बंद रहेंगी दिल्ली की 30 सड़के, डायवर्जन लागू
14 hrs agoदिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशनों को फिर खोला गया, एंट्री-एग्जिट शुरू
14 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
16 hrs agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
18 hrs agoमुंबई में 400 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, एक्टर इमरान खान भी डिटेन
18 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
20 hrs agoदिल्ली दंगे में ताहिर हुसैन दोषी करार, कोर्ट ने 7 आरोपियों को किया बरी
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines