Chhattisgarh Politics: बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो चुके छत्तीसगढ़ के कद्दावर नेता नंदुकमार साय जल्द ही कांग्रेस आलकमान के नेताओं से मुलाकात करेंगे। नंदकुमार साय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ सोनिया गांधी और राहुल गांधी से मिल सकते हैं। लेकिन इससे पहले उन्हें प्रदेश की राजनीति को लेकर बड़ा बयान दिया है।
कांग्रेस में शामिल होंगे कई नेता
नंदुकमार साय ने आने वाले वक्त में बीजेपी के कई नेताओं के कांग्रेस में शामिल होने का दावा किया है। उनका कहना है कि कुछ और भाजपा नेता कांग्रेस का दामन थाम सकते है, हालांकि मैं किसी बीजेपी नेता से नहीं कह रहा कि कांग्रेस में आओ, लेकिन कुछ लोग इस बारे में मुझसे फोन पर बात करते हैं, संभावना है आने वाले दिनों में कुछ भाजपाई कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं।’ नंदकुमार साय के इस बयान के बाद प्रदेश की सियासत एक बार फिर गर्माती नजर आ रही है।
मैं पद के लिए कांग्रेस में नहीं आया
नंदकुमार साय ने CSIDC का अध्यक्ष पद मिलने की चर्चाओं पर कहा कि कांग्रेस में मेरी जिम्मेदारियों क्या होगी समय ही बताएगा, कोई बड़ा पद और दायित्व मिले इसके लिए कांग्रेस में नहीं आया। बीजेपी में मेरी भूमिका समाप्त हो गई थी। इसलिए कांग्रेस में आया।
वहीं आदिवासी अंचलों का दौरे करने पर उन्होंने कहा कि विषय वही है मगर उनकी समस्याओं का समाधान किस तरह से होगा, सरकारी सहयोग की मदद से होगा, सरकार की योजनाएं पहुंचती नहीं है वहां तक इसलिए ऐसे तंत्र को कैसे सक्रिय किया जाए यह एक बड़ा विषय है, मैं जल्द दौरे करूंगा।
मगर उससे पहले दिल्ली जाकर हाईकमान से मिलना है, उनसे राय मशवरा कर दौरे का काम शुरू किया जाएगा। क्योंकि कर्नाटक चुनाव की वजह से अब तक वह कांग्रेस आलाकमान के नेताओं से मुलाकात नहीं कर पाए हैं।
संबंधित खबरें
मिशन यूपी 2027: अमित शाह के सामने बीजेपी की चुनावी चुनौती
43 mins agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
1 hr ago'मुकदमे फर्जी हैं…', आजम खान से जेल में मिलकर बोले अखिलेश यादव
1 hr agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 hr agoदिल्ली के 1790 युवाओं को 400 रुपये रोजाना वजीफा और फ्री ट्रेनिंग
1 hr ago10 रुपये के नोट पर हुआ झगड़ा, डिलिवरी एजेंट ने कर लिया सुसाइड; बनाया VIDEO
1 hr agoमध्य प्रदेश में एल मुरुगन की खाली राज्यसभा सीट पर 12 नवंबर को उपचुनाव
3 hrs agoएशियन पैरा गेम्स में स्वाति चौधरी ने जीता सिल्वर, सीएम योगी ने दी बधाई
3 hrs agoबिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
3 hrs agoकल SIR के विरोध में दिल्ली में बड़ा मार्च, दीपके-नेहा को भी न्योता
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines