Chhattisgarh: स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा को लेकर पुलिस सख्त, चलाया जा रहा विशेष अभियान
Edited By Yashodhan Sharma

पुलिस
Edited By Yashodhan Sharma

पुलिस
रायपुर: आजादी की 75वीं वर्षगांठ सोमवार को मनाई जानी है। 15 अगस्त पर राजधानी रायपुर पुलिस परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ध्वजारोहण करेंगे।
इस दिन होने वाली भीड़-भाड़ को ध्यान में रखते हुए शहर में सुरक्षा के लिए पुलिस ने 1 हजार अतिरिक्त बल को तैनात किया है। साथ ही शहर के संवेदनशील इलाकों को चिन्हांकित किया गया। किसी भी प्रकार की अशांति का माहौल ना बने इसके लिए पुलिस सघन चैकिंग अभियान भी चला रही है।
एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि, कल स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आजादी की 75वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है। रायपुर पुलिस सुरक्षा की दृष्टि से अभियान चलाया जा रहा है।
इस दौरान संदिग्ध लोगों से पूछताछ और होटल, लॉज जैसी जगहों पर चैकिंग की जा रही है। रायपुर में रविवार और सोमवार को 1 हजार अतिरिक्त बल की तैनाती की गई है। साथ ही संवेदनशील इलाकों को चिन्हांकित कर गश्त किया जा रहा है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: