कोण्डागांव: छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में मृत स्कूली बच्चों के परिजनों को आर्थिक सहायता देने की स्वीकृती मिल गई है। मामला जिले के ग्राम पंचायत बफना का है। राज्य शासन के निर्देशानुसार घटित दुःखद घटना में मृत बच्चों के परिवार को चार-चार लाख की नगदी प्रदान कर दी गई है। इसके साथ ही प्रत्येक परिवार को छात्र जीवन बीमा योजनान्तर्गत एक-एक लाख रुपये की बीमा राशि भी दी गई है।
सीएम बघेल के निर्देश पर शोकाकुल परिवार से मिले पंचायत अध्यक्ष
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर शनिवार को जिला पंचायत अध्यक्ष कोण्डागांव देवचंद मातलाम ने गारका और अरंण्डी में मृतक छात्र तुषार नेताम और लाखेन्द्र मरकाम के शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की। पंचायत अध्यक्ष ने उन्हें ढांढस बंधाया और संवेदना प्रकट की।
दाह संस्कार में शामिल हुए कलेक्टर
वहीं उन्होंने शोकाकुल परिवार को चार-चार लाख रुपये सहायता राशि का चेक प्रदान किया। इस दौरान कलेक्टर दीपक सोनी गारका और अरंडी में उक्त मृत बच्चों के दाह संस्कार में सम्मिलित हुए और शोकाकुल परिजनों से भेंटकर अपनी संवेदना प्रकट की। उन्होंने ईश्वर से परिजनों को इस दुखद क्षण को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
वहीं जिला पंचायत CEO प्रेम प्रकाश शर्मा और कोण्डागांव SDM चित्रकांत ठाकुर ने मृतक मोहित कश्यप के पैतृक निवास बकावंड पहुंचकर उनके परिजनों से मुलाकात कर उन्हे सांत्वना दिया और शोकाकुल परिवार को पांच लाख रुपये आर्थिक सहायता राशि का चेक प्रदान किया।
संबंधित खबरें
छठ से पहले बिहार के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ेगा
6 mins agoछुट्टियों का मजा बना सफर की सजा, दिवाली-छठ पर गुजरात के स्टेशनों में भीड़
9 mins agoयूपी के लाखों कर्मचारियों को सरकार का बड़ा दिवाली गिफ्ट, महंगाई भत्ते में 5% की बढ़ोतरी
11 mins agoदिल्ली में 8 नवंबर को कहां रहेगा पावर कट? देखें शटडाउन शेड्यूल
19 mins agoबिस्मिल्लाह खान के घर को लेकर अपनों में ही छिड़ी जंग? जानिए विवाद की कहानी
39 mins agoराम मंदिर के निर्माण के बाद पहली बार दर्शन करने अयोध्या जाएंगे अखिलेश यादव
45 mins agoकांकेर बिजली दफ्तर में शराब मिलने से मचा हड़कंप, जांच जारी
49 mins agoAAP विधायक अमनदीप कौर के ठिकानों पर छापेमारी को लेकर BJP पर निशाना
1 hr agoनिशा भगत के निधन से जनजातीय समाज में शोक, श्रद्धांजलि देंगे झारखंड के नेता
1 hr agoमोदीनगर में मकान का लिंटर गिरा, एक मजदूर की मौत
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines