हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

CG: ना OTP शेयर किया ना ही कोई लिंक, फिर भी महिला डॉक्टर के खाते से 1लाख 95 हजार रुपए पार

विज्ञापन
OTP

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के सरकण्डा इलाके में महिला डॉक्टर से ऑनलाइन ठगी का अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। इस ठगी में महिला डॉक्टर के बिना लिंक ओटीपी शेयर किए ही बैंक खाते से एक लाख 95 हजार रुपए पार हो गए। मोबाइल में लगातार आ रहे मैसेज से महिला डॉक्टर को ऑनलाइन फ्रॉड होने का खुलासा हुआ।

सरकण्डा पुलिस के अनुसार अशोक नगर चौक निवासी डा . पूजा चौरसिया जिला अस्पताल में पदस्थ हैं। उन्होंने थाने में रिपोर्ट लिखाई है, कि 15 से 17 अगस्त के बीच उनके मोबाइल में बैंक ऑफ इंडिया से 21 मैसेज आए, जिनमें अलग अलग किश्तों में 1 लाख 95 हजार रुपए खाते से डेबिट हो गए। लेकिन उनके पास न तो कोई लिंक मैसेज आया है और न ही उन्होंने किसी को ओटीपी है। उसके बाद भी उनके साथ ऑनलाइन ठगी कर ली है।

इस प्रकरण पर महिला डाक्टर ने सरकंडा थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाया। वहीं ठगी की शिकार महिला बैंक से संतोषप्रद जवाब नहीं मिलने पर नाराज हैं। इस संबध में थाना प्रभारी उत्तम साहू ने बताया कि ऑनलाइन की ठगी का अपराध थाने में रिपोर्ट दर्ज किया गया है और पुलिस ने आगे की विवेचना शुरू कर दी है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola