हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Chhattisgarh: नारायणपुर से इनामी महिला नक्सली गिरफ्तार, इन घटनाओं में रह चुकी है शामिल

विज्ञापन
महिला नक्सली

नारायणपुर: छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी क्रम में नारायणपुर जिले में पुलिस ने 8 लाख की इनामी महिला नक्सली को गिरफ्तार किया है।

15 अगस्त की रात में थाना ओरछा से जिला बल एवं डीआरजी की संयुक्त पुलिस पार्टी एरिया डॉमिनेशन पर ग्राम कोडोली आदेरखेडा, मुसनार, कावानार की ओर निकली थी।

सर्चिंग के दौरान ग्राम कावानार के जंगल में कुछ संदिग्ध महिला-पुरूष पुलिस पार्टी को देखकर लुक-छिप कर भाग रहे थे, जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर लिया।

विज्ञापन

इस दौरान सर्चिंग करने पर एक संदिग्ध लड़की को पकड़ा गया। अन्य आरोपी जंगल पहाड़ी का आड़ लेकर भाग निकले।  पूछताछ करने पर आरोपित युवती की पहचान सुखमति कुमेटी उर्फ रीमा पिता मंगतु कुमेटी  निवासी छोटे टोण्डा बेड़ा थाना ओरछा के रूप में हुई।

आरोपिता ने बताया कि उसे वर्ष 2018 में टोण्डेबेडा मिलिशिया कमाण्डर मनोज द्वारा मिलिशिया में भर्ती किया गया था। नक्सली संगठन द्वारा प्रशिक्षण उपरांत पूर्व बस्तर डिविजन के कंपनी नम्बर 06 की सदस्य के रूप में सक्रिय रूप से कार्य कर रही थी।

विज्ञापन

नक्सली सदस्या निम्न घटनाओं में रही शामिल 

  1. सप्ताहिक बाजार ओरछा में प्रधान आरक्षक रामप्रसाद भगत को टांगिया से वार कर घायल करने एवं एक इंसास रायफल लूटरकर ले जाने की घटना।

2.  कड़ेनार, चिकपाल के पास आईईडी लगाकर विस्फोट करने की घटना जिसमें आईटीबीपी का 01 जवान घायल हुआ था।

विज्ञापन

3. अमदईघाटी में सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने आईईडी लगाने की घटना ।

4.  चिकपाल पुलिया के पास आईईडी लगाने की घटना।

विज्ञापन

5. अमदईघाटी में मुठभेड़ की घटना जिसमें आईटीबीपी का 01 जवान शहीद एवं 01 जवान घायल हुआ था।

नक्सली कंपनी नम्बर 06 की सदस्य सुखमती कुमेटी उर्फ रीमा के ऊपर राज्य शासन द्वारा पद के अनुसार 08 लाख रुपये का इनाम घोषित है।

विज्ञापन

आरोपी द्वारा घटना में शामिल होना स्वीकार करने पर थाना ओरछा एवं छोटेडोंगर के अपराध में शाम को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष बुधवार को पेश किया है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola