कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा से एक दर्दनाक खबर सामने आई है जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। दरअसल दीपका थाना क्षेत्र में देर रात एक महिला अपने दो बच्चों के साथ कुएं में कुद गई जिससे उन तीनों की मौत हो गई। शुक्रवार सुबह जब ग्रामीणों ने तीनों के शव को देखा तो हर तरफ हड़कंप मच गया।
वहीं दीपका पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम किया है, तीनों मृतकों के शव कुएं से निकालने के साथ पंचनामा की औपचारिकता पूरी कर दी गई है और उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
घर पर सो रहा था पति, तभी पत्नी बच्चों को लेकर निकली
परिजनों के अनुसार महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। पुलिस ने बताया कि सोम नाथ की पत्नी गिरजा बाई गुरुवार को रात दो बजे के बाद 6 महीने की बेटी सानिया और 2 वर्ष के बेटे सिद्धांत के साथ घर से निकली और पड़ोस में स्थित कुएं में बच्चों के साथ कूद गई। तब उसका पति घर में सो रहा था। सुबह जैसे ही ग्रामीण कुएं के पास पहुंचे तो उन्हें पहले महिला का शव तैरता हुआ नज़र आया जिसके बाद लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई।
महिला की मानसिक स्थिति नहीं थी ठीक
शव को देखते ही लोगों ने पुलिस को भी सूचना दे दी। पुलिस की मौजूदगी में कांटा फेंका गया तो एक-एक कर तीनों शव नजर आ गए। शवों को कुएं से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। परिजन के हवाले से दीपिका पुलिस ने इस घटना को लेकर जो जानकारी दी है उसमें कहा गया है कि कुछ समय से महिला गिरजा बाई उइके की मानसिक स्थिति खराब थी।
दीपका पुलिस ने बताया कि मृतका मायके में ही रहती थी। उसके पति तथा मायके वालों के बयान लिए जा रहे हैं। फिलहाल मामले को संदिग्ध मानते हुए 174 सीआरपीसी के तहत पुलिस ने मर्ग कायम किया है। डॉक्टर के द्वारा किए जाने वाले परीक्षण के आधार पर इस बारे में राय निश्चित की जा सकेगी की महिला अपने बच्चों के साथ खुद कुएं में कूदी थी या फिर उसके साथ कोई अप्रत्याशित हादसा हुआ।
संबंधित खबरें
यूपी में कल सार्वजनिक अवकाश घोषित, बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज
12 mins agoमुंबई एयरपोर्ट T1 के कायाकल्प के लिए बनी सहमति, बढ़ेगी 33 फीसदी क्षमता
1 hr agoएयर इंडिया ग्रुप का बड़ा ऐलान, नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट होंगी उड़ानें
2 hrs agoबड़ा ऐलान: नवी मुंबई एयरपोर्ट से शुरू होंगी इंडिगो की इंटरनेशनल उड़ानें
2 hrs agoएमपी में 392 अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई, 7 बर्खास्त और करोड़ों जब्त
2 hrs agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
4 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 26 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें अपना एरिया
4 hrs ago'अपनी खुद की पार्टी बनाऊंगा', JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का ऐलान
8 hrs agoदिल्ली-एनसीआर में देर रात आंधी-तूफान के साथ आई बारिश और गिरे ओले
12 hrs agoक्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines