Chhattisgarh: कैदियों के साथ दुर्व्यवहार, जेल में पुलिस पर मारपीट का आरोप
Edited By Yashodhan Sharma

Edited By Yashodhan Sharma

गौरेला-पेन्ड्रा-मरवाही: छत्तीसगढ़ के पेन्ड्रारोड उपजेल से कैदियों के साथ दुर्व्यवहार और उत्पीड़न का मामला सामने आया है। यहां के कैदी शिवकुमार निवासी गोरखपुर वार्ड नम्बर 12 को जिला अस्पताल में हाथ फ्रेक्चर होने पर इलाज के लिए लाया गया था। यहां कैदी शिवकुमार ने पेन्ड्रारोड उपजेल के पुलिस कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाए।cg n
कैदी ने कहा कि जेल प्रशासन के द्वारा कैदियों की जबरन मार पिटाई की जाती है। जेल के अंदर लेट्रिन टॉयलेट, जेल परिसर के घरों की साफ सफाई, गंदी-नाली हाथों से साफ कराई जाती है और नहीं करने पर मारपीट कर प्रताड़ित किया जाता है।
कैदी शिवकुमार ने बताया कि घर के सदस्यों से मिलने के लिए पैसे की डिमांड जेल कर्मचारी के द्वारा की जाती है। पिछले 10 दिनों से मेरा हाथ टूटा है जिसका XRAY कराने के लिए जेल कर्मचारी इलाज के लिए जिला अस्पता लेकर आये है।
वहीं दूसरी तरफ इस मामले को जेल प्रभारी कहना है कि मामला संज्ञान में आया है कैदी का हाथ फ्रेक्चर है। उसे बिलासपुर xray के लिए रेफर बना दिया गया है। टेस्ट की रिपोर्ट आने दीजिए कैदी के द्वारा लगाए आरोप को जांच करने के बाद ही किसी नतीजे में बता पाऊंगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: