---विज्ञापन---

प्रदेश angle-right

CG News: सामूहिक दुष्कर्म मामले का मुख्य आरोपित बर्खास्त SI गिरफ्तार, एक साल से चल रहा था फरार

कांकेर: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सामूहिक दुष्कर्म के फरार मुख्य आरोपी बर्खास्त उप निरीक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला 2021 का है जहां एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया था। इस वारदात में शामिल आरोपी बर्खास्त पुलिस उपनिरीक्षक किशोर तिवारी फरार चल रहा था जिसे भानुप्रतापपुर पुलिस ने बिलासपुर […]

---विज्ञापन---

कांकेर: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सामूहिक दुष्कर्म के फरार मुख्य आरोपी बर्खास्त उप निरीक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला 2021 का है जहां एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया था।

इस वारदात में शामिल आरोपी बर्खास्त पुलिस उपनिरीक्षक किशोर तिवारी फरार चल रहा था जिसे भानुप्रतापपुर पुलिस ने बिलासपुर से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

---विज्ञापन---

बता दें कि वर्ष 2021 में भानुप्रतापपुर में पुलिस सब इंस्पेक्टर किशोर तिवारी एवं उसके तीन साथियों ने मिलकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था।

घटना के बाद से मुख्य आरोपी किशोर तिवारी फरार था, जिसे भानुप्रतापपुर पुलिस ने बिलासपुर में गिरफ्तार किया। आरोपी को मंगलवार भानुप्रतापपुर न्यायालय में पेश किया जाएगा।

---विज्ञापन---

बर्खास्त पुलिस उप निरीक्षक किशोर तिवारी की फरारी के बाद छत्तीसगढ़ में पुलिस विभाग पर भी एक बदनुमा दाग लगा था। वहीं आदिवासी वर्ग ने प्रदेश स्तर पर उसकी गिरफ्तारी की मांग की थी। उसकी गिरफ्तारी से राज्य सरकार को भी राहत मिली है।

First published on: Aug 23, 2022 03:39 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola