हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Chhattisgarh: बेटी को बचाने के लिए मां ने लगाई कुएं में छलांग, दोनों की मौके पर मौत

विज्ञापन
Chhattisgarh

कोरिया: छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले से हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहां कुएं में डूबने से मां-बेटी की मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे परिवार में मातम पसर गया। बताया जा रहा है कि बेटी को बचाने के चक्कर में मां ने कुएं में छलांग लगा दी थी, लेकिन मां-बेटी दोनों ही काल के गाल में समा गईं।

बताया जा रहा है कि ये पूरा मामला जनकपुर थाना क्षेत्र के जनुआ ग्राम (Mother daughter death in Janua village) का है। खेलते-खेलते दोनों बहनों में से एक बहन कुएं में गिर गई। इस बात की जानकारी मां को लगी तो आनन फानन में उन्होंने कुएं में छलांग लगा दी, लेकिन मां अपनी बेटी को नहीं बचा पाई। बेटी को बचाने के दौरान खुद की भी जान गवां बैठी।

क्या है पूरी घटना

मिली जानकारी के अनुसार जनकपुर थाना के अंतर्गत आने वाले ग्राम जनुआ में रहने वाली पिंकी उम्र 24 वर्ष की दो बच्चियां पास ही बने डबरी के पास में खेल रही थीं। इसी दौरान प्रिया उम्र 4 वर्ष फिसल कर पानी से भरे डबरी में जाकर गिर गई।

विज्ञापन

बच्ची को डबरी में गिरता देख मां पिंकी ने उसे बचाने के लिए छलांग लगा दी, जिसके कारण दोनों की डूबने से मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलने के बाद शनिवार की सुबह जनकपुर पुलिस ने मौके पर पहुंची। दोनों का शव डबरी से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola