Chhattisgarh: तालाब में तैरती मिली लाश, इलाके में फैली सनसनी
Author: Yashodhan Sharma
2021-03-17 19:27:08
मनोज यादव, कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के उरगा थाना अंतर्गत ग्राम साजापानी स्थित कलशबोरा तालाब में सुबह के वक्त एक लाश तैरती हुए देखी गई। घटना के बाद इलाके में फैली सनसनी फैल गई और देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ लग गई। घण्टों बाद कवायद के बाद लाश की शिनाख्त साजापानी केनाभांठा निवासी कलेश्वर प्रसाद के रूप में हुई।
वहीं सूचना मिलते ही मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि कलेश्वर प्रसाद रोज की तरह सुबह घर से तालाब की ओर निकला था। देर तक नहीं आने पर उन्हें लगा कि वो तालाब के बाद खेत देखने गए होंगे। काफी समय बीत जाने के बाद खोजबीन शुरू करने पर तालाब में लाश मिलने की जानकारी मिली।
पूछताछ में मृतक के परिवालों ने बताया कि उनकी समझ से परे है कि आखिर उसकी मौत कैसी हुई है। फिलहाल, कोटवार की सूचना पर उरगा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सभी पहलुओं की जांच में जुट गई है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines