Jheeram Valley 10th Anniversary: देश में नक्सलियों के हमले की सबसे बड़ी घटनाओं में शामिल झीरम घाटी हमले की 10वीं बरसी 25 मई को हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बस्तर पहुंचकर कांग्रेस नेताओं को श्रृद्धाजंलि देंगे। लेकिन इस मुद्दे पर छत्तीसगढ़ में सियासत भी जमकर हो रही है। बीजेपी और कांग्रेस के नेता झीरम घाटी की घटना पर आमने सामने हैं।
सीएम बघेल ने बीजेपी पर साधा निशाना
झीरम घाटी की बरसी को लेकर सीएम बघेल ने कहा कि ‘ झीरम घाटी में अभी तक न्याय नहीं मिला है। इस बात का अफसोस हमें है दुख है और यह हमारे लिए एक भावनात्मक मामला है कि न्याय उस पीड़ित परिवार को मिलना चाहिए अन्य दिवंगत आत्माओं को मिलना चाहिए जो अभी तक नहीं हो पाया है इस बात का दुख हमें है।’
वहीं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के चुनाव से पहले बजरंग दल को बैन करने के मुद्दे वाले बयान पर सीएम बघेल ने कहा कि ‘बजरंगबली अलग है और बजरंग दल अलग है, यह विश्व हिंदू परिषद के संगठन है। बैन करने की जरूरत जहां होगी वहां वहां कर रहे है, हमें जरूरत नहीं है। हमें ना धमकी देने की बात है ना चुनौती देने की बात, जबरदस्ती उकसाने वाली बात क्यों कर रहे हैं बृजमोहन जी।
बृजमोहन अग्रवाल ने किया था ट्वीट
दरअसल, झीरम घाटी की घटना पर बृजमोहन अग्रवाल ने ट्वीट किया था। जिसमें उन्होंने कहा कि ‘झीरम घटना सिर्फ आपके लिए नहीं हमारे लिए भी भावनात्मक है। दिवंगत नेता हमारे भी मित्र थे। इस मामले में राजनीति आप कर रहे है, भाजपा नहीं। रही बात सवाल की तो इस घटना को लेकर हमारे मन में, आम जनता के मन में भी ढेरों सवाल उठते हैं। जिसका जवाब हमे भी आपसे चाहिए।’
बता दें कि छत्तीसगढ़ में चुनावी साल में झीरम घाटी की 10वीं बरसी पर सियासत भी जमकर हो रही है। बीजेपी और कांग्रेस के नेता एक दूसरे पर जमकर निशाना साध रहे हैं।
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में 'बहुत खराब' हवा के कारण GRAP II लागू, जानें क्या पाबंदियां?
1 hr agoडिजिटल वॉलेट ऐप में फंसे 15 लाख यूजर्स, 1200 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश
1 hr agoपिता ने फोन फेंका तो कुकर के ढक्कन से पीट-पीटकर मार डाला; चाकू भी घोंपा
1 hr ago'कुछ दिन में... ', पंजाब चुनाव में BJP से गठबंधन पर बादल ने नहीं खोले पत्ते
1 hr agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
1 hr agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
1 hr agoछत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
1 hr ago'अब नहीं जाऊंगा किसी प्रदर्शन में...', एक्टर इमरान खान ने HC में मांगी माफी
2 hrs agoBMC ने डिलीट किया दीया मिर्जा का दिवाली VIDEO, मेयर बोलीं 'एंटी हिंदू'
2 hrs agoखुद ड्रग्स छिपाई, फिर नेता को पकड़वाया... पंजाब में कैमरे में कैद पुलिसवाला
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines