जशपुर: छत्तीसगढ़ के जशपुर पुलिस ने सोमवार को गांजा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए लग्जरी कार, होंडा, अमेज से गांजे की बड़ी खेप पकड़ी है। तपकरा थाने की पुलिस ओडिशा – छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर नामनी चेक पोस्ट में लगातार कार्रवाई कर रही है।
यूपी में गांजा खपाने की तैयारी
बता दें कि छत्तीसगढ़ – ओडिसा बॉर्डर पर लवाकेरा चेक पोस्ट एवं नामनी चेक पोस्ट में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने हेतु चौबीसों घण्टे दिन रात वाहनों की चेकिंग की जा रही है। सोमवार को तड़के तपकरा पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि एक सफेद रंग की होण्डा अमेज कार क्रमांक यूपी 32 एमएम 8032 में कुछ लोग भारी मात्रा में गांजा रखकर बिक्री करने हेतु उड़ीसा की ओर से उत्तर प्रदेश की ओर बनडेगा – उपरकछार – सिंगिबहार रोड से ले जाने वाले हैं।
9 लाख का गांजा जब्त
मुखबिर की इस सूचना पर पुलिस अलर्ट हो गई और नामनी पुलिस चेक पोस्ट पर रोका गया जिसमें चार व्यक्ति सवार थे। पुलिस ने जब वाहन की तलाशी ली तो वाहन की डिक्की में तथा बीच सीट में बड़े-बड़े चार बैग में कुल 56 पैकेट मादक पदार्थ गांजा मिला। मिले गांजे का कुल वजन 90 किलो 160 ग्राम पाया गया, जिसकी कीमत 09 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने गांजा और तस्करी में प्रयुक्त कार को जब्त कर लिया है । वहीं आरोपियों के विरुद्ध धारा 20बी एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की जा रही है।
संबंधित खबरें
दिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
8 mins ago4 राज्यों में उपचुनाव के नतीजे कुछ देर में, BJP और TVK की पहली अग्निपरीक्षा
35 mins agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
9 hrs agoCBI रेड पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का BJP पर हमला, चुनाव से जोड़ा
10 hrs agoपंजाब में निवेश को रफ्तार, 45 दिन में मंजूरी और रोजगार
11 hrs agoदिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, 9 और 10 अक्टूबर को बंद रहेंगी शराब की दुकानें
13 hrs agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
13 hrs ago2027 चुनाव से पहले हिमाचल में वीरभद्र सिंह के नाम पर क्यों मचा बवाल?
17 hrs agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
18 hrs agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines