हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Chhattisgarh: सरकारी शराब की दुकान से लाखों की नगदी पार, CCTV की हार्डिस्क भी ले उड़े चोर

विज्ञापन

जगदलपुर: छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में बीती रात अज्ञात चोरों ने शहर के एक सरकारी शराब दुकान को अपना निशाना बना लिया। दुकान से 10 लाख लाख रुपयों पर चोरों ने अपना हाथ साफ कर दिया है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक बोधघाट थाना प्रभारी लालजी सिन्हा ने बताया कि, बीती रात अज्ञात चोरों ने गीदम रोड में स्थित सरकारी शराब दुकान को अपना निशाना बनाया। चोरों ने शराब की दुकान का शटर में लगे ताले को तोड़कर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद चोरों ने दुकान के अंदर रखे लगभग साढ़े 10 लाख रुपयों पर अपना हाथ साफ कर दिया। बताया गया कि दुकान में लगे CCTV कैमरे की जानकारी चोरों को पहले से ही थी। इसलिए चोरों ने सीसीटीवी कैमरे का हार्डडिस्क भी पार कर दी है।

मिली सूचना के मुताबिक चोरी हुई नगद राशि के आंकड़े के बढ़ने के आसार हैं। फिलहाल, बोधघाट पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है, जांच के लिए एक विशेष टीम बनाई गई है, जिसमें सभी थाना प्रभारी के साथ फॉरेंसिक टीम और साइबर के साथ डॉग स्क्वायड को लेकर आसपास के इलाकों की छानबीन की जा रही है। आसपास लगे सभी सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है।

विज्ञापन

(www.mnspas.com)

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola